फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A gathering of women dressed up for Hariyali Teej, women swayed to Kajri songs

Jaunpur News: हरियाली तीज पर सजी महिलाओं की महफिल, कजरी गीतों पर झूमीं महिलाएं

Tue, 25 Aug 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
A gathering of women dressed up for Hariyali Teej, women swayed to Kajri songs
अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में शामिल महिलाएं। आयोजक
जौनपुर। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार की ओर से शहर के एक लॉन में तीज उत्सव का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव-पार्वती और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से हुई। मुख्य अतिथि डॉ. शकुंतला यादव, डॉ. स्वाति यादव, डॉ. शैली निगम, रीता जायसवाल, बबीता सिंह, पायल किन्नर और राधिका सिंह ने पूजन किया। सुहागिन महिलाएं हरे रंग के परिधानों में कार्यक्रम में शामिल हुईं। महिलाओं ने भगवान शिव के भक्ति गीत और कजरी गाकर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। ट्रस्ट की ओर से महिलाओं को पान खिलाकर तीज की पारंपरिक परंपरा को निभाया गया। किन्नर समिति की ओर से प्रस्तुत नृत्य कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। नृत्य प्रस्तुति पर महिलाएं भी जमकर झूमीं और नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षक, चिकित्सक और व्यापारी वर्ग से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान डॉ. शुभा सिंह, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. माया सिंह, डॉ. अलकेश्वरी सिंह, डॉ. ममता दुबे, वंदना सरकार, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, मीरा अग्रहरि, नीलम मिश्रा, सरोज गुप्ता, क्षमा सिंह, पूनम सिंह, रेखा सिंह, राखी सिंह, किरण सिंह, अंजू सिंह, गीता दुबे, नेहा सिंह, रिचा सिंह, अर्चना सिंह, प्रीति गुप्ता, रजनी साहू, सरिता सिंह, रेखा मिश्रा, रेनू गुप्ता, स्वप्निल श्रीवास्तव, शालिनी सिंह, भारती श्रीवास्तव और चंदा जायसवाल सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed