{"_id":"60-92447","slug":"Jaunpur-92447-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने नश काटी, जहरीला पदार्थ खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने नश काटी, जहरीला पदार्थ खाया
Jaunpur
Updated Mon, 25 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। ससुराल में रह रहे युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद हाथों की नश काट ली तथा जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे पीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बनारस के बेनियाबाग निवासी कृष्णा पिछले तीन वर्षों से कठवतियां मार्ग स्थित धनुहा गांव में रह रहा है। रामपुर बाजार में सतई कनौजिया के यहां उसकी ससुराल है। सतई ने बताया कि रविवार को कृष्णा ने हाथों की नश काट ली और जहरीला पदार्थ पी लिया। इसके साथ शराब का भी सेवन कर लिया। सतई का आरोप है कि कृष्णा दस हजार रुपये मांग रहा था। उसके घर पर भी रुपयों के लिए हंगामा कर चुका था। जब पैसे नहीं मिले तो ऐसी हरकत की। विवाद के चलते कृष्णा की पत्नी अपने मायके चली गई थी। इसको लेकर वह काफी परेशान चल रहा था। तीन दिन पहले उसने अपनी ससुराल में भी हंगामा खड़ा कर दिया था। रविवार को उसने हाथ की नश काट ली। परिवार के लोग पीएचसी ले गए। यहां से 108 नंबर की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। सतई का कहना है कि उसके घर भी सूचना भेजी गई थी लेकिन कोई नहीं आया।