{"_id":"60-81564","slug":"Jaunpur-81564-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने पर आठ सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने पर आठ सिपाही निलंबित
Jaunpur
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया। जिले में शुक्रवार को पुलिस कप्तान ओंकार सिंह डंडा चला और आठ सिपाही नप गए। एसपी की ताजी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मची हुई है। वर्तमान समय में जनपद में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। प्रतिदिन हो रही हत्या, लूट व चोरी की घटनाओं ने पुलिस के नाम में दम कर रखा है। इससे जिले में दहशत का माहौल कायम है।
हाल के दिनों में जनपद के सहतवार, हल्दी, दुबहर, बांसडीहरोड, सिकंदरपुर, बैरिया, कोतवाली सहित अन्य थाना क्षेत्रों में अपराध के ग्राफ अचानक बढ़ गए हैं। इसे गंभीरता से लेते पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद प्रथम दृष्टया दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में आठ सिपाहियों को एक साथ निलंबित कर दिया। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर अब कार्य में लापरवाही मिली तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी के इस निर्देश से पुलिस की बेचैनी बढ़ गई है और अफसर और पुलिस कर्मियों के रात की नींद और दिन का चैन छिन गया है। शुक्रवार को एसपी का डंडा बांसडीह थाने के छह सिपाही राजकेशर सिंह, रवींद्र यादव, बासुदेव सिंह और राजकुमार यादव, पवन कुमार पांडेय व रामजनम यादव पर चला। इसके साथ ही दुबहर थाने के आनंद व आशुतोष को श्रीरामपुर ढाले पर हुई दो सर्राफा की दुकानों में लाखों की चोरी के मामले में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया।