{"_id":"60-81214","slug":"Jaunpur-81214-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह बाद भी नहीं चला चंद्रजीत का पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह बाद भी नहीं चला चंद्रजीत का पता
Jaunpur
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के काशीदासपुर गांव निवासी चंद्रजीत का पता पांच महीने बाद भी नहीं चला। वह 19 जून को गायब हुआ था। 19 नवंबर को पांच महीना पूरा हो गया। परिवारीजन लगातार तलाश कर रहे हैं लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल रहा है। पुलिस पर भी कार्रवाई में कोताही करने का आरोप है। लोगों ने शनिवार को फिर नवागत पुलिस कप्तान मंजिल सैनी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
चंदवक थाना क्षेत्र के काशीदासपुर गांव निवासी शलदेव का बेटा चंद्रजीत संत रविदास नगर जिला के कोबिया डीह स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के लिए बाइक से 19 जून को निकला था। इसके बाद लौट कर नहीं आया। परिवारीजनों का कहना है कि चंद्रजीत उसी दिन शाम को फोन कर बताया कि वह बनारस में ही अपने मित्र कर्मदेव के यहां रुका है। दूसरे दिन घर वापस नहीं आने पर लोगों ने फोन किया तो मोबाइल बंद था। इसके बाद से न तो मोबाइल खुला और न ही चंद्रजीत का पता चला। पुलिस ने पहले प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया। उच्चाधिकारियों के दबाव के बाद एफआईआर दर्ज कर लिया गया लेकिन उसकी प्रति नहीं दी जा रही है। लोग चंदवक से लेकर बनारस तक चक्कर लगाकर थक गए लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला। आरोप है कि पुलिस मामले में रुचि नहीं ले रही है।