फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कुएं में गिरे छात्र की मौत

कुएं में गिरे छात्र की मौत

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदलापुर। दुगौली खुर्द गांव में मजदूरी पर कुएं की सफाई करने उतरे छात्र की मिट्टी के ढहे मलवे में दबकर मौत हो गई। मृतक ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था। गरीबी के कारण वह कभी कभी मजदूरी भी कर लेता था। छात्र के कुंए में दब कर मरने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम, सीओ जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव निकाला गया। इसके लिए कु ए के समानांतर दूसरा गड्ढा खोदना पड़ा था।
विज्ञापन

ऊदपुर गेल्हवा निवासी दया शंकर शुक्ल की कुछ जमीन दुगौली खुर्द गांव में है। यहां उन्होंने कुएं में पंपसेट लगा रखा है। इधर पानी की दिक्तत हुई तो मिस्त्री ने कुएं की सफाई करने की सलाह दी। शुक्ल ने कुएं की सफाई के लिए दुगौली खुर्द के ही खदेरन को 3400 रुपये में ठेका दे दिया। सोमवार को सुबह की खदेरन ने गांव के ही दीपक उर्फ दीपू (18), मंटू (20), संतोष, लाला के साथ कुएं की सफाई शुरू कराई। करीब 27 फीट गहरे कुएं की ईंटे निकालने के लिए दीपू और मंटू उसमें घुसे। मंटू और दीपू ने कुएं की ईंट को रस्सी और झौवे के सहारे बाहर निकाल दी। कुएं के नीचे दीवार से खिसक चुकी ईंटो को भी दोनों खोदकर बाहर निकाल रहे थे। दीवार से ईंटे खिसकी तो अचानक कुएं के एक ओर की दीवार भरभरा कर ढह गई। कुएं में काम करे रहे दीपू मलवे में दब गया। यह देख ठेकेदार व मजदूरों ने गुहार लगाई। शोर सुन कर गांव के लोग पहुंचे और मिट्ट के ढेर को हटाने का प्रयास किए लेकिन वह इतना अधिक था कि उसे हटाया नहीं जा सका। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में बदलापुर एसडीएम, सीओ अपने साथ फायर सर्विस के जवानों को लेकर मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस की सलाह पर दो जेसीबी मंगाई गई। एक जेसीबी कुएं से मिट्टी निकाला जा रहा था और दूसरे से बाहर गंजे मिट्टी को हटाया जा रहा था। कुएं में जब दो फीट मिट्टी रह गई तो मजदूरों ने मिट्टी हटाकर दीपू का शव बाहर निकाला। शव बाहर आते ही कोहराम मच गया। दीपू चार भाइयों में सबसे छोटा था और श्रीनरायण सिन्हा इंटर कालेज सरायहरखू में 11वीं का छात्र था। मृतक के परिजनों ने कहा कि ठेकेदार खदेरन की लापरवही के चलते घटना हुई। ठेकेदार ने बगैर सोचे समझे ईंटे निकालने के लिए दोनों को नीचे उतार दिया। मृतक के चाचा सूर्यवीर ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed