फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चंद्रघंटा और कूष्मांडा देवी की हुई आराधना

चंद्रघंटा और कूष्मांडा देवी की हुई आराधना

Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। शारदीय नवरात्र की हर ओर धूम है। देवी मंदिरोें और पंडालों में मां की आराधना करने वालों का तांता लगा रहता है। घरों और मंदिरों में दुर्गा चालीसा और सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। क्वार मास प्रतिपदा शुक्ल पक्ष तिथि से घरोें में कलश स्थापना कर श्रद्धालु मां अंबे की आराधना कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार नवरात्र आठ दिन का होने के कारण तृृतीय और चतुर्थ एक ही दिन पड़ा। इसलिए गुुरुवार को देवी मंदिरों, पंडालों में माता चंद्रघंटा और कूष्मांडा का पूजन किया गया। आदि शक्ति मां दुर्गा का तीसरा स्वरूप चंद्रघंटा नाम से प्रसिद्ध है। देव असुर संग्राम में माता ने घंटे के नाद से असुरों का दमन किया था। चंद्रमा शांति का और दमन नाद का प्रतिक है। माता का यह स्वरूप भक्तों को शांति के साथ नाद का संदेश देता है। घंटे की नाद से भक्तों की असुर शक्तियाें से रक्षा करने वाली माता चंद्रघंटा भगवान शिव की ही शक्ति हैं। चतुर्थ कूष्मांडा ईशत हास्य से ब्रह्मांड की रचना करने वाली देवी भगवती का चतुर्थ स्वरूप है। भक्तों को भूख से व्याकुल देख मां ने शाकुंभरी नाम से धरती पर शांक पल्वित किया। यह उदर की देवी हैं और प्रकृति व पर्यावरण की अधिष्ठात्री हैं। मां कुष्मांडा ही तृप्ति व तृष्टि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed