{"_id":"70593","slug":"Jaunpur-70593-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयर फोन लगा कर टहल रहा युवक ट्रेन से कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईयर फोन लगा कर टहल रहा युवक ट्रेन से कटा
Jaunpur
Updated Thu, 02 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। गाना सुनने का शौक एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। ईयर फोन लगा कर रेलवे ट्रैक पर चल रहे युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। घटना थाना क्षेत्र के गौरायाडीह गांव की है। इटहरा मंधरपुर गांव निवासी किशोरी लाल का गौरयाडीह गांव में तालाब है। बुधवार को किशोरी लाल का पुत्र स्वामी नाथ उर्फ गुड्डू (22) गौरायाडीह गांव आया था। शाम करीब चार बजे वापस लौटते समय वह ईयर फोन लगा कर ट्रैक से सट कर गाना सुनते हुए घर की तरफ जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक वाराणसी-लखनऊ रेल मार्ग पर स्वामी नाथ अचानक ट्रैक के बीचो बीच चलने लगा। इसी बीच काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आती दिखी तो लोग चिल्लाते हुए स्वामी नाथ के पीछे भागे। ईयर फोन लगा होने के कारण युवक न तो ट्रेन की आवाज सुन सका और न ही ग्रामीणों के चिल्लाने की। नतीजा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और देखते ही देखते ही उसकी इहलीला समाप्त हो गई।। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। घटना की सृूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन