{"_id":"70200","slug":"Jaunpur-70200-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहगंज में चौपट हो गई बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहगंज में चौपट हो गई बिजली व्यवस्था
Jaunpur
Updated Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय। पिछले तीन दिनों से पूरे शाहगंज तहसील क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। कहने को दो शिफ्टों में विद्युत आपूर्ति का रोस्टर जारी किया गया है लेकिन रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति कभी नही हुई। इलाके में दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक तथा रात में दस बजे से सुबह चार बजे तक बिजली आपूर्ति का रोस्टर जारी किया गया है। इस रोस्टर के हिसाब से न तो कभी बिजली आपूर्ति शुरू हुई और न ही बंद हुई। बिजली आपूर्ति के समय लोकल फाल्ट के नाम पर सप्लाई घंटों बंद कर दी जाती है। जब तक लोकल फाल्ट दूर होता है तब तक रोस्टरिंग का वक्त हो जाता है और सभी फीडर बंद कर दिए जाते हैं। क्षेत्र के बादशाही, अहिरो परशुरामपुर, भादी, रेलवे फीडर से जुड़े सैकड़ों गांवों का कुछ ऐसा ही हाल है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी, कुछ पता नहीं। रात में बिजली नहीं रहने से खेतासराय और शाहगंज नगरीय इलाके के लोगों की हालत खराब है। शनिवार को तीन बजे के बजाय चार बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई लेकिन इतने बार ट्रिपिंग हुई कि किसी का कोई काम नहीं हो पाया। नगरीय इलाकों में पानी संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण इलाकों में तो काम चल जा रहा है लेकिन नगर पालिका और नगर पंचायत के लोगों की हालत खराब है। एसडीओ श्याम लाल का कहना है कि बिजली आपूर्ति का कंट्रोल लखनऊ में है। वहीं से बिजली बंद होती है और चालू की जाती है। स्थानीय स्तर पर न तो रोस्टर में परिवर्तन हो सकता है और न ही बिजली सप्लाई में। लोकल फाल्ट रोस्टरिंग के वक्त दूर करने के आदेश दिए गए हैं लेकिन कुछ फीडर मजबूरन बंद कराना पड़ता है।
विज्ञापन