फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर छात्रों को दिए जाने वाले यूनिफार्म की गुणवत्ता की जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग की। कहा कि यूनिफार्म की गुणवत्ता देखने के बाद ही वितरण कराया जाए। अन्य जनपदों में तैनात शिक्षकों की पदोन्नति इसी सत्र में कर दी गई। जबकि जौनपुर में अब तक पदोन्नति के लिए प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। जिले के शिक्षकों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। बकाए भुगतान की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रविचंद्र यादव, लाल साहब यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रामदुलार यादव आदि शामिल थे। उधर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। शिक्षकों के खाली पदों को भरने समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक के बाद बीएसए को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर अतुल राय, डा. अखिलेश, अवनीश कुमार, धमेंद्र, विश्वजीत, सतीश, गिरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed