{"_id":"60-140874","slug":"Jaunpur-140874-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड मुख्य परीक्षा के लिए बने 23 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड मुख्य परीक्षा के लिए बने 23 केंद्र
Jaunpur
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2013-14 की मुख्य परीक्षा के लिए 23 केंद्र बनाए गए है। परीक्षा सात से 18 अक्तूबर तक होगी। सभी परीक्षाएं दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। सभी कालेजों को परीक्षा कराने के लिए विवि से लेेटर जारी कर दिया गया है। कालेजों को प्रवेश पत्र पहले ही भेज दिया गया है।
बीएड मुख्य परीक्षा में नौ हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जौनपुर जिले में सबसे अधिक दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा गाजीपुर में छह, मऊ में एक, आजमगढ़ में पांच और इलाहाबाद जनपद के हंडिया पीजी कालेज को परीक्षा केंद्र बनाए गया है। पांच जनपदों में सात अक्तूबर से शुरू होने वाली बीएड की मुख्य परीक्षा की निगरानी के लिए उड़ाका दल की दो टीमें गठित की गई हैं। टीडी कालेज विधि महाविद्यालय के रीडर डा. संतोष सिंह की टीम आजमगढ़ और जौनपुर जिले के परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेगी। पीजी कालेज गाजीपुर के रीडर डा. प्रेमानंद यादव के नेतृत्व में गठित टीम मऊ और गाजीपुर जनपद में होने वाली परीक्षा पर नजर रखेगी। परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार मल्ल ने बताया कि केवल अनुमोदित कालेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा कराने के लिए कालेजों को निर्देश जारी कर दिया गया है। परीक्षा विभाग के अधीक्षक विनोद तिवारी ने बताया की सभी कालेजों को परीक्षा केंद्र की जानकारी दे दी गई है। परीक्षा निर्धारित तिथि पर शुरू कराने के लिए प्राचार्यों को पत्र भेज दिया गया है।