फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   इलाहाबाद के सांसद का पुतला फूंका

इलाहाबाद के सांसद का पुतला फूंका

Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। वरुण गांधी यूथ ब्रिगेड ने इलाहाबाद के सांसद श्यामाचरण दास गुप्ता पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यालय के सामने उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष पीयूष चतुर्वेदी के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा में कुछ ऐसे लोग घुस गए हैं, जो खुद को पार्टी से ऊपर समझते हैं। उनके लिए अनुशासन का कोई मतलब नहीं रह गया है। कहा कि श्यामाचरण दास गुप्ता पार्टी के बिना ग्राम पंचायत का चुनाव भी नहीं जीत सकते। प्रदर्शनकारी वरुण गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर संासद का विरोध कर रहे थे। जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मन्नू ने कहा कि संगठन में वरुण गांधी की उपेक्षा का नतीजा है उपचुनाव का परिणाम। प्रदर्शनकारियों ने वरुण गांधी को यूपी के सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग की। नगर अध्यक्ष गौरव कुमार सोनी ने कहा कि वरुण गांधी 2017 के यूपी के सीएम होंगे। नगर महामंत्री अमन कुमार सोनी ने भी विचार रखे। इस मौके पर राकेश सिंह, पंकज सेठ, प्रदीप तिवारी, दीपक सेठ, राकेश यादव, राजेश यादव, पुनीत सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed