{"_id":"60-138339","slug":"Jaunpur-138339-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ और निंदा छोड़ दें आजम खां : कल्बे जव्वाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठ और निंदा छोड़ दें आजम खां : कल्बे जव्वाद
Jaunpur
Updated Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा है कि नगर विकास मंत्री आजम खां झूठ बोलना और निंदा करना छोड़े दें तो वह अपना अमामा (पगड़ी) उतारकर उनके सिर पर रख देंगे। जव्वाद मंगलवार को मल्हनी पड़ाव स्थित नकी फाटकमें पत्रकारों से मुखातिब थे। वह छह सितंबर को लखनऊ में आयोजित आतंकवाद के खिलाफ होने वाली रैली में लोगों से भाग लेने की अपील करने आए थे।
एक सवाल के जवाब में श्री जव्वाद ने कहा कि आजम बार-बार उनपर शब्दों के तीर चला रहे हैं। अगर उन्हें यह मुनासिब लग रहा है तो करें। लेकिन हम तो मुहब्बत की ही बात करेंगे। नफरत फैलाना अपना काम नहीं।
मौलाना ने कहा कि लव जेहाद जैसा कोई शब्द इस्लाम में नहीं है। यह सिरे से नाजायज है। अगर कोई मुसलमान अपना धर्म छुपाकर विवाह करता है, तो वह विवाह भी अवैध माना जाएगा। उन्होंने पाकिस्तान से वार्ता न होना दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि इसका हल बातचीत से निकलना चाहिए। कहा कि उनकी निजी राय है कि कश्मीर देश का हिस्सा है। भारत का दिल है। कोई भी दिल को अपने जिस्म से अलग नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि छह सितंबर को लखनऊ में आतंकवाद के खिलाफ होने वाली रैली में हिंदू, सिख, इसाई, बौद्ध, जैन, शिया और सुन्नी सभी धर्मगुरु इकट्ठा होकर आंतकवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प लेंगे।
विज्ञापन
कल्बे जव्वाद की खबर में इनसेट
रैली में भाग लेने की अपील
जौनपुर। मजलिसे उलमाए हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जव्वाद ने शहर के मल्हनी पड़ाव स्थित नकी फाटक में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि लखनऊ में आगामी छह सिंतबर को आतंकवाद विरोधी रैली में भारी संख्या में सभी लोग शिरकत करें। उन्होंने लोगों से रैली में भाग लेने की अपील भी की। जनसभा में मौलाना तहसीन मेहंदी, मौलाना सफदर हुसैन, मोहम्मद हसन ने भी विचार रखे। इस मौके पर अनवार हैदर, मौलाना फिरोज हुसैन, मौलाना तनवीर हैदर समेत काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।