Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भूखे पेट पढ़ रहे विद्यार्थी

भूखे पेट पढ़ रहे विद्यार्थी

Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र के अलापुर हवेली गांव में स्थित दो प्राथमिक विद्यालयों में इस सत्र एमडीएम नहीं बना है। बताया जा रहा है कि एमडीएम के लिए कन्वर्जन कास्ट ग्राम प्रधान के खाते में नहीं पहुंचा है। इसके चलते विद्यालय से रोज बच्चे भूखे ही लौट रहे हैं। वहीं विद्यालयों में तैनात रसोइया रोज समय से विद्यालय पहुंच रही है लेकिन बिना खाना बनाए लौट रही है। हालांकि उन्हें भी मानदेय नहीं मिला है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अलापुर हवेली गांव में दो प्राथमिक विद्यालय हैं। दोनों विद्यालय अलग-अलग भवन में चलते हैं। दोनों विद्यालय में करीब पांच सौ बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे रोज विद्यालय से बिना खाना खाए ही लौट रहे हैं। दिक्कत यह है कि ग्राम प्रधान के खाते में दोनों विद्यालयों में दोपहर का भोजन बनाने के लिए धन नहीं आया है। इसके चलते ग्राम प्रधान भोजन नहीं बनवा पा रहा है। प्राथमिक विद्यालय अलापुर के प्रधानाध्यापक हुबलाल का कहना है कि विद्यालय में इस सत्र में एमडीएम का भोजन नहीं बना है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया है। प्राथमिक विद्यालय हवेली के प्रधानाध्यापक अरविंद का कहना है कि एमडीएम न बनने पर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई लेकिन इसके बावजूद एमडीएम नहीं बना। ग्राम प्रधान विपुल सिंह का कहना है कि साल भर से कन्वर्जन मनी और रसोइयों के मानदेय का पैसा उनके खाते में नहीं आया है। इस नाते ही एमडीएम का भोजन नहीं बन पा रहा है। पिछले सत्र का भी कन्वर्जन कास्ट नहीं मिला। तब जेब से पैसा लगाकर भोजन बनाया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने कहा कि एमडीएम न बनने का मामला संज्ञान में नही हैं। इस संबंध में बीएसए को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed