{"_id":"60-135900","slug":"Jaunpur-135900-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर और गंगाधर तिलक की मनी जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर और गंगाधर तिलक की मनी जयंती
Jaunpur
Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी और लक्ष्मी बाई यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद और गंगाधर तिलक की जयंती मनाई। संगठन के लोगों ने नगर पालिका के टाउन हाल के मैदान में स्थापित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके अलावा भाजयुमो ने भी चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई
लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। उन लोगों का देश प्रेम खून में नई ऊर्जा का संचार करता है। कहा कि आज का युवा आजादी की लड़ाई में अपनी जान पर खेल जाने वाले महान क्रांतिकारियों को भूलते जा रहे हैं। जरूरत इस बात की है कि क्रांतिकारियों की कुर्बानी को याद रखा जाए। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद की 108 वीं जयंती और बालगंगाधर तिलक की 158वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अजय सिंह, अनिरुद्ध सिंह, राजेंद्र, लल्लू प्रसाद, पप्पूमाली, अर्चना, वंदना, बबिता, सरोज आदि मौजूद रहीं। वहीं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर पालिका परिसर में स्थित स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर प्रदीप जायसवाल, विनीत अग्रवाल, रवि सोनी, कृष्णकांत साहू, अमिताभ शुक्ला, नीरज जायसवाल आदि मौजूद रहे। बक्शा: बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। छात्र सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सभी संगठन के लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव अरुण कुमार यादव ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद युवाओं के मार्ग दर्शक हैं। युवा पीढ़ी उनके आदर्शों को सीखने की जरूरत है। इस मौके पर लालसाहब यादव, संतोष, चंदन, रिकू , अजय निगम आदि मौजूद थे।