{"_id":"60-132816","slug":"Jaunpur-132816-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में बहाया जा रहा बेगुनाहों का खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इराक में बहाया जा रहा बेगुनाहों का खून
Jaunpur
Updated Wed, 18 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। शिया धर्मगुरु और इमाम जुमा मौलाना महफूजुल हसन ने कहा कि इराक में बेगुनाहों का खून बहाया जा रहा है। वहां पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड लेवेंट (आईएसआईएल) लोगों पर जुल्म ढा रहा है। शियाओं के साथ-साथ कुर्दे और सुन्नी समाज से ताल्लुक रखने वालों को भी मारा जा रहा है। इसके विरोध में 19 जून को शहर के कल्लू खां के इमामबाड़े से जुलूस निकाला जाएगा। वह मंगलवार को हमाम दरवाजा स्थित नासिरिया अरबी कालेज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आयतुल्ला सैयद अली सिस्तानी ने फतवा जारी किया है कि पूरी दुनिया और इराक में हो रहे आतंकवादी हमलों के खिलाफ शिया समुदाय के लोग उठ खड़े हों। आतंकवाद को मिटाने के लिए एकजुट हो जाएं। उन्होंने कहा कि इराक में पिछले काफी दिनों से मजलूमों पर जुल्म ढाया जा रहा है। पूरी दुनिया के आतंकवादी इराक में इकट्ठा हो गए हैं। उनका मकसद अमन पसंद लोगों को खत्म करना है। कर्बला और नजफ दोनों ही शहर शिया बाहुल्य हैं। इस नाते आतंकवादी यहां हमला करके कर्बला में इमाम हुसैन और नजफ में हजरत अली के रौजे (मजार) को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में आगामी 19 जून को शहर के कल्लू खां के इमामबाड़े से एक एहतेजाजी (विरोध) जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस शहर के चहारसू चौराहा, शाहीपुल, ओलंदगंज, जोगियापुर होते हुए कलेक्ट्रेट जाएगा और यहां संयुक्त राष्ट्र के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। उन्होंने आतंकवाद की खिलाफत करने वाले हर व्यक्ति से जुलूस में शामिल होने की अपील की। इस दौरान मौलाना आबिद रजा, मौलाना मरगूब आलम, मो. अजहर आजमी आदि मौजूद रहे।