Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रेतबाधा का डर दिखा बालिकाओं से अश्लील हरकत

प्रेतबाधा का डर दिखा बालिकाओं से अश्लील हरकत

Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। प्रेतबाधा दूर करने के नाम पर कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिक चौक स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर तैनात एक पुजारी ने तीन बालिकाओं के साथ छेड़खानी की। बालिकाओं ने घर जाकर परिवार के लोगों को बताया तो परिवार और पड़ोस के लोगों ने मंदिर पहुंचकर साधु की धुनाई कर दी। इसके बाद साधु और मंदिर में मौजूद उसके बेटे को लेकर लोग कोतवाली पहुंच गए। वहां दोनों को पुलिस के हवाले करने के बाद लोग कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने काफी देर तक कोतवाली घेरे रखी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मानिक चौक स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर कोतवाली थानाक्षेत्र के एक ही परिवार की तीन बालिकाएं सोमवार की शाम दर्शन करने गई थीं। सभी की उम्र आठ से दस वर्ष के बीच बताई जा रही है। आरोप है कि मंदिर में मौजूद पुजारी आनंद ने तीनों से कहा कि तुम लोगाें पर प्रेतबाधा है। कल सुबह आओ तो मैं तुम लोगों का भूत उतार दूंगा और परिवार की भी सारी परेशानी खत्म हो जाएगी। पुजारी ने यह बात परिवार वालों को बताने से भी मना कर दी। भूत का नाम सुनते ही तीनों बालिकाएं सहम गईं। तीनों मंगलवार की सुबह मंदिर पहुंचीं तो पुजारी ने तीनों को भभूत लगाया। आरोप है कि इसके बाद तीनों को लेकर मंदिर की छत पर चला गया। वहां पहुंचने के बाद पुजारी ने तीनों से अश्लील हरकत शुरू कर दी। तीनों बच्चियां किसी तरह से खुद को छुड़ाकर रोती बिलखती घर पहुंचीं। घर पहुंचने के बाद बच्चियों ने सारी बात बताई तो परिवार के लोग पड़ोसियों के साथ मंदिर पहुंचे। वहां पुजारी आनंद मिला तो सभी ने उसकी धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद पुजारी और उसके बेटे अंकुश को लेकर लोग कोतवाली पहुंच गए। वहां दोनों को पुलिस के हवाले करने के बाद कार्रवाई की मांग करने लगे। देखते ही देखते पड़ोस के लोगों ने कोतवाली घेर ली। पीडि़त परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि परिवार की तहरीर मामला दर्ज कर आरोपी पुजारी को जेल भेज दिया गया है। बेटे के खिलाफ तहरीर नहीं थी, इसलिए उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed