{"_id":"60-128567","slug":"Jaunpur-128567-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबाही-बर्बादी का संकेत है मोदी का सुनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबाही-बर्बादी का संकेत है मोदी का सुनामी
Jaunpur
Updated Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर/सतहरिया। क्षेत्र के जय बजरंग महिला पीजी कॉलेज में कांग्रेस प्रत्याशी रवि किशन के समर्थन में बुधवार को चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश की खातिर राजीव और इंदिरा गांधी ने अपनी टुकड़े करवा लिए, लेकिन, देश के टुकड़े नहीं होने दिए। इनके बलिदान को भुला देना नाइंसाफी होगी।
उन्होेंने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उन्हें गंगा मइया ने बुलाया तो वह बनारस आए। मोदी कई घंटे वाराणसी में रहे, लेकिन गंगा मइया को प्रणाम तक करने नहीं गए। जो गंगा मइया का नहीं हुआ, वह जनता का क्या होगा। यह वक्त का तकाजा बन गया है कि यहां से कांग्रेस प्रत्याशी को जिता कर फिर से केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाई जाए। कांग्रेस की स्टार प्रचारक फिल्म अभिनेत्री नगमा ने कहा कि आज देश में मोदी की लहर नहीं कहर है। भाजपा जिस सुनामी की बात कर रही है, वह तबाही और बर्बादी का संकेत है। कहा कि यहां के लिए रवि किशन से योग्य प्रत्याशी कोई नहीं हो सकता था। रवि किशन ने कहा कि मैं वादा नहीं बल्कि विश्वास दिलाता हूं कि सांसद बनने के बाद जिला विकास की पटरी पर लौट आएगा। पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना ने भी लोगों से रवि किशन के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विनय कुमार गुप्त और संचालन मोहम्मद आजम राईन ने किया। घनश्याम मिश्र ने आभार जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लालजीत चौहान, डा. बीएल वर्मा, शेर बहादुर सिंह, सीताराम पटेल, चंद्रशेखर पांडेय, इजहार लारी, बृजेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
वोट के लिए है मोदी का उन्माद: सलमान खुर्शीद
खेतासराय। कांग्रेस प्रत्याशी रवि किशन के समर्थन में चुनाव प्रचार करने यहां पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मोदी का यह उन्माद सिर्फ वोट के लिए है। आरोप लगाया कि जो शख्स गोधरा में ट्रेन के एक डिब्बे की आग नहीं बुझा सका वह देश क्या चलाएगा। कहा कि वह बनारस आकर बोले कि मां गंगा के बुलाने पर आया हूं, लेकिन वहां जाकर उन्होंने गंगा मां को प्रणाम नहीं किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रवि किशन को वोट देने की अपील की। इस मौके पर बनारस के पूर्व सांसद राजेश मिश्र, आफताब अहमद, जौहर अब्बास, साजिद हमीद, दिनेश तिवारी, सुरेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। भोजपुरी गायक पवन सिंह ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया। संचालन सदर विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद खां ने किया।