फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाया

चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाया

Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थानाक्षेत्र के सटवा गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह के घर से चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दिया। परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। चोर घर के पीछे हिस्से के दरवाजे को तोड़ कर घुसे और माल समेट ले गए। सुबह परिवारीजन की आंख खुली तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन कर लौट आई। बाद में आलमारी और संदूक खेत में मिला।
विज्ञापन

सटवा गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह के परिवार के लोग शुक्रवार की रात छत पर बने कमरे में सो रहे थे। घर में नीचे कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए चोर घर के पिछले हिस्से का दरवाजा तोड़ कर घर में दाखिल हो गए और कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। यहां रखी आलमारी और संदूक को घर से कुछ दूर स्थित खेत में लेकर चले गए। भुक्तभोगी के मुताबिक चोरों ने आलमारी और संदूक का ताला तोड़कर दो जोड़ा सोने का कंगन, तीन सोने की चेन, सात अंगूठियां, तीन जोड़े झुमके, पांच जोड़ी बाली, छह जोड़ी पायल, दस जोड़ी बिछिया और 15 हजार नकद पार कर दिया। इसके अलावा एक लैपटॉप कमरे से उठा ले गए। सुबह परिवारीजनों की आंख खुली तो घर का मंजर देख कर दंग रह गए। सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही थानेदार अनुपम श्रीवास्तव हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन शुरू की। कमरे से गायब आलमारी और संदूक को पुलिस ने ढूंढना शुरू किया। आलमारी और संदूक घर से कुछ दूर स्थित खेत में मिले। उसमें से जेवरात और नकदी गायब थे। पुलिस ने पुष्पेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। भुक्तभोगी के अनुसार करीब पांच लाख रुपये का माल चोरी गया है।
विज्ञापन


फोटो
चोरों ने तीन दुकानों से समेटे हजारों के माल
सराफा, जरनल स्टोर और किराना की दुकान में चोरी
मल्हनीबाजार/सुइथाकला। सरायख्वाजा और सरपतहां थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात चोरों ने तीन दुकानों से हजारों के माल समेट लिए। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में जरनल स्टोर और किराना की दुकान तो सरतपहां थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार में सराफा की दुकान मेें सेंध लगाकर चोरों ने आभूषण चुरा लिया। सुबह पुलिस पहुंची और छानबीन कर लौट आई। रुधौली बाजार में डाग स्क्वॉयड भी पहुंचा था, लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी अब्दुल अजीज जनरल स्टोर का ताला तोड़कर चोर दुकान के अंदर घुस गए। यहां रखा लैपटॉप, ढाई हजार मूल्य का रिचार्ज कूपन, तीन हजार नकद और अन्य सामान पार कर दिया। सुबह जरनल स्टोर संचालक अबूजर दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। कुछ दूर स्थित वसीम किराना स्टोर में भी चोर ताला तोड़ कर दुकान के अंदर दाखिल हो गए। यहां से चोर एक हजार नकद समेत करीब 15 हजार का पाल समेट ले गए। दुकान मालिक सिराज अहमद को सुबह चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर लौट आई। पुलिस ने दोनों भुक्तभोगियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर सरपतहां थानाक्षेत्र के रुधौली बाजार स्थित श्रीकृष्ण ज्वेलर्स में चोरों ने सेंध काट कर हजारों के आभूषण पार कर दिए। सूरापुर गांव निवासी राज कुमार सोनी गुरुवार को अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। रात में चोरों ने उनकी दुकान में सेंध लगा दी। यहां रखी गोदरेज की आलमारी उठा ले गए। कुछ दूर स्थित खेत में आलमारी में मिली। भुक्तभोगी राजकुमार सोनी के अनुसार दुकान में 45 ग्राम सोने के आभूषण और एक किलो चांदी के आभूषण रखे थे जिन्हें चोरों ने पार कर दिया। सुबह गांव के लोगों ने दुकान में सेंध लगी देखा तो सूचना राज कुमार को दी। राजकुमार सोनी ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची ,थोड़ी देर के बाद डाग स्क्वॉयड भी पहुंचा, लेकिन कोई सुराग हासिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed