{"_id":"60-125665","slug":"Jaunpur-125665-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने शिक्षक की बाइक, सेलफोन लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने शिक्षक की बाइक, सेलफोन लूटा
Jaunpur
Updated Fri, 28 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
केराकत/मुफ्तीगंज। मुर्तजाबाद-पेशारा मार्ग स्थित पतिराम नगर के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर शिक्षक से उसकी बाइक और मोबाइल फोन छीन ली। शिक्षक ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। तब तक बदमाश भाग निकले।
इकौली गांव निवासी धर्मराज यादव (45) केराकत के भौरा इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। गुरुवार की रात करीब आठ बजे वह बाइक से आजादनगर से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह पतिराम नगर के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने शिक्षक को तमंचा सटाकर उनकी बाइक और मोबाइल फोन छीन लिया। बदमाश भागने लगे तो शिक्षक ने शोर मचाना शुरू किया। जब तक लोग इकट्ठा होते तब तक बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंचने कोतवाल एके तिवारी ने जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीडि़त ने तहरीर दे दी है।