फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा मीडिया प्रमाणन सेल

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा मीडिया प्रमाणन सेल

Fri, 28 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Fri, 28 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। आदर्श चुनाव आचार संहिता की निगरानी के लिए गठित मीडिया प्रमाणन सेल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए गठित होने वाली अलग अलग समिति को सभी समाचार पत्र, पत्रिका, टीवी, केबल कनेक्शन और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने मीडिया प्रमाणन सेल के लिए एक एक कमरे में कम से कम चार टीवी और केबल कनेक्शन आदि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि यह टीम विज्ञापनों को प्रमाणित करने के अलावा केबल नेटवर्क समेत प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर पैनी नजर रखेगी। टीवी पर चलने वाले विज्ञापनों, या खबरों को डीवीडी या सीडी में रिकार्ड करेगी। उन्होंने बताया कि राजनीतिक प्रकृति का कोई भी विज्ञापन मीडिया प्रमाणन समिति से अनुमति लिए बिना प्रकाशित या प्रसारित नहीं कराया जा सकता। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए गठित सभी टीमों को बिना किसी भेदभाव के काम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने व्यय अनुश्रवण के लिए गठित उड़न दस्ते को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक दल से संबंधित व्यक्तियों और वीआईपी व्यक्तियों के वाहनों की रैंडम चेकिंग करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed