{"_id":"60-125658","slug":"Jaunpur-125658-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ाका दल के संयोजक को निलंबित करे विवि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ाका दल के संयोजक को निलंबित करे विवि
Jaunpur
Updated Fri, 28 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधक संघ, आजमगढ़ जनपद के अध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन यदि उड़ाका दल के संयोजक को निलंबित नहीं करता है तो प्रबंधक संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। कुमुद सिंह महाविद्यालय मसुरियापुर नैनीजोर आजमगढ़ परीक्षा केंद्र 25 मार्च को हुई घटना चिंताजनक है। विश्वविद्यालय प्रशासन यदि मामले को गंभीरता से नहीं लेता है तो प्रबंधक संघ परीक्षा का बहिष्कार करने को विवश होगा।
संघ के अध्यक्ष ने गुरुवार को कुलपति और रजिस्ट्रार से मिल कर मामले से अवगत कराया। राज बहादुर सिंह ने कहा कि आजमगढ़ और मऊ जिले के सभी प्रबंधकों की गुरुवार को टाउनहाल आजमगढ़ परिसर में हुई बैठक में कुमुद सिंह महाविद्यालय मसुरियापुर नैनीजोर आजमगढ़ परीक्षा केंद्र 25 मार्च को हुई घटना की निंदा की गई। बैठक में तय हुआ कि विश्वविद्यालय प्रशासन उड़ाका दल के संयोजक डा. एके श्रीवास्तव को निलंबित कर उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई करे। अपने स्तर से मामले की जांच कराए ताकि मामले की सत्यता का पता लग सके। यदि कालेज के प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ बेवजह किसी तरह की कार्रवाई करता है तो संघ उसका विरोध क रेगा। प्रबंधक संघ परीक्षा का बहिष्कार करने का निर्णय भी ले सकता है। इस बात से कुलपति को अवगत करा दिया गया है। बता दें कि 25 मार्च को परीक्षा के दौरान विवि की टीम दूसरी पाली में कुमुद सिंह महाविद्यालय मसुरियापुर नैनीजोर आजमगढ़ केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची थी। उड़ाका दल के सदस्य केंद्राध्यक्ष पर अभद्रता करने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि केंद्राध्यक्ष ने उड़ाका दल टीम पर एक दाई ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। बैठक में उपस्थित प्रबंधक संघ के मनीष कुमार मिश्र, अरविंद सिंह, सुधाकर सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, कैलाश यादव, राम प्रसाद यादव, सुभाष सिंह, चंद्रशेखर सिंह, आलोक पांडेय, दीपक कुमारआदि मौजूद थे।