फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हत्या कर फेंका युवक का शव

हत्या कर फेंका युवक का शव

Sun, 23 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sun, 23 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुरेरी/रामपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहा गंाव के पास गेहूं के खेत में शुक्रवार को युवक का शव मिला। शव को देख कर लग रहा था कि उसकी हत्या करके फेंक दिया गया है। युवक 17 मार्च को अपने घर से होली के सामान की खरीददारी करने निकला था। शुक्रवार को शव मिलने की सूचना पर एएसपी, सीओ और सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामपुर थानाक्षेत्र के भानपुर गांव निवासी लहरू सोनार (38) 16 मार्च को अपने घर से साइकल से होली से जुड़े सामान खरीदने के लिए निकला था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसको ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। 17 मार्च को परिवारीजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसी दिन परिवारीजनों को धनुहा गांव के पास लहरू की साइकल मिली। परिवारीजनाें ने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि वहां तैनात मुंशी ने डांटकर भगा दिया। जबकि थानेदार का कहना है कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया था। इस दौरान परिवारीजन लहरू के मोबाइल पर बार-बार फोन लगा रहे थे, लेकिन कोई फोन काट दे रहा था। बताया कि 17 मार्च को ही शाम को एक बार फोन उठा और हैलो की आवाज आई और फिर काट दिया। शुक्रवार को धनुहा गांव के कुछ लोग शौच करने के लिए गए थे। ग्रामीणों ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते वहां काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर एसपी ग्रामीण ओपी पांडेय, सीओ, सर्किल के सभी थानों की पुलिस पहुंच गई। लहरू के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। जिस्म से कई जगह मांस भी गायब थे। ऐसा लग रहा था कि किसी जंगली जानवर ने नोंच लिया हो। वहीं पास में गेहूं के खेत में फसल रौंदी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि यहीं उसकी हत्या करके शव फेंक दिया गया है। थानेदार राजेश सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगा कि हत्या हुई है कि नहीं। मौके पर मौजूद लोग हत्या की आशंका जता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed