फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छात्र संगठन के जुलूस से जाम हुआ शहर

छात्र संगठन के जुलूस से जाम हुआ शहर

Sun, 10 Nov 2013 05:41 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sun, 10 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। शानिवार को टीडी कालेज में नामांकन के लिए निकले छात्रों के जुलूस से पूरा शहर जाम रहा। जाम के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। छात्र नेताओं ने जुलूस के माध्यम से ही अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। हर कोई एक दूसरे पर भारी होना दिखाना चाहता था। दोपहिया और चार पहिया वाहनों से शहर में निकले छात्र नारे लगा रहे थे। जेसीज चौराहे से लेकर टीडी कालेज रोड पर लोग घंटों जाम में फंसे रहे। शहर में जगह-जगह जुलूस को रोक कर नारे लगाए जा रहे थे। छात्रों का जुलूस रोडवेज तिराहे पहुंचा तो वहां पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी शनिवार को देखी गई। नामांकन करने से पहले छात्रों ने जुलूस शहर में निकाला। शहर में भ्रमण करने के बाद छात्र टीडी कालेज पहुंचे। छात्रों के जुलूस के चलते शहर दिनभर जाम की जकड़ में रहा। जगह-जगह जुलूस रुकने से पीछे से आ रहे वाहन रुक जा रहे थे। सामने से आने वाले लोग भी पास नहीं पा रहे थे। इस नाते जाम लग जा रहा था। ओलंदगंज, जेसीज रोड, रुहट्टा रोड पर दिन में कई चक्र में जाम लगा रहा। इसके अलावा जेसीज चौराहे से रोडवेज तक भीषण जाम रहा। रोडवेज तिराहे के पास ही पुलिस ने बैरीकेडिंग कर दी थी। इससे भी रोडवेज के पास जाम जैसे हालत बने रहे। सुबह से यह स्थिति रही और जब तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी जाम से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed