{"_id":"60-112859","slug":"Jaunpur-112859-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोधन कूट भाइयों के लंबी उम्र की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोधन कूट भाइयों के लंबी उम्र की कामना की
Jaunpur
Updated Wed, 06 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। भाई दूज का पर्व मंगलवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए निराजल व्रत रखा और विधिवत पूजन-अर्चन किया। कहीं-कहीं महिलाओं ने समूह में भी पूजा-अर्चना की। व्रत रख कर भाइयों की सुख समृद्धि की कामना की। भाई को मिठाई खिलाई। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार दिये। रविवार को दिन भर इसी तरह पूजन-अर्चन का दौर चला।
भाई दूज पर बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही महिलाओं और युवतियों ने निराजल व्रत रखा। पूजा की तैयारी में बहनें सुबह से ही मशगूल रहीं। घर के अंदर गाय के गोबर से लीपकर चौक बनाई गई। माला, फूल, फल मिठाई सहित अन्य पूजन सामग्रियों के साथ भाई दूज की कथा पढ़ी गई। बहनों ने भाइयों की संख्या के मुताबिक मिट्टी या चीनी की घरिए में लाई और मिठाई भर कर रखा। पूजा संपन्न होने पर मूसल से खड़ी सुपारी तोड़ी गई। बहनों ने खड़ा चना घोंटकर पर्व की रस्म पूरी हुई। बहनों ने इसके बाद भाइयों को मिठाई खिला कर उनकी लंबी उम्र और कुशलता की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर पर्व की रस्म पूरी की। इस खास मौके पर के लिए कुछ बहनें अपने ससुराल से दो दिन पहले ही मायके आ गई थीं। कुछ भाई भी अपनी बहनों से मिलने उनके ससुराल पहुंचे। मंदिरों में सामूहिक रूप से भाई दूज की पूजा की गई। शहर के जागेश्वर नाथ मंदिर के अलावा कई मंदिरों में समूह में पूजा हुई। ग्रामीण क्षेत्राें में भी महिलाओं ने विधिवत रूप से पूजा की। सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर के पुरानी सब्जीमंडी तथा दूसरे स्थानों पर भाई दूज के मौके पर पूजा अर्चना की गई। बहनों ने निराजल व्रत रख कर गोवर्धन पूजा की। पूजा के दौरान महिलाओं ने भाइयों के सुख समृद्धि और लंबी आयु की कामना की। जफराबाद: कस्बे के नासही मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर पर धनंजय मिश्रा की देखरेख में भाई दूज की पूजा हुई। बहनों ने निराजल व्रत रख कर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की।