{"_id":"60-101905","slug":"Jaunpur-101905-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से दो बच्चाें संग महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से दो बच्चाें संग महिला लापता
Jaunpur
Updated Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोभी। क्षेत्र के बरइछ गांव में दो बच्चों संग मायके आई महिला बच्चाें संग लापता हो गई। परिवारीजन महिला की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। रविवार को पति ने चंदवक थाने में तहरीर दी है। गाजीपुर खानपुर थाना क्षेत्र के सिघौरा गांव निवासी जितेश की ससुराल बरइछ गांव में है। मंगलवार को जितेश अपनी पत्नी और दो बच्चाें को मायके पहुंचाकर चला गया। दूसरे दिन पत्नी को लेने पहुंचा तो पता चला कि वह तो दो घंटे बाद ही दोनों बच्चों के साथ कहीं चली गई। महिला का पिता भी घर पर नहीं है और घर में ताला बंद था। जितेश ने पत्नी और बच्चों की तलाश में कई दिनों तक खोजबीन की। रविवार को थाने में तहरीर दी।