{"_id":"60-101858","slug":"Jaunpur-101858-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी भगाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी भगाने का आरोपी गिरफ्तार
Jaunpur
Updated Sun, 07 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शहर के शकरमंडी मोहल्ला निवासी पिंटू शेख को किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में शनिवार को दबोच लिया। पिंटू पर आरोप है कि वह अपने मोहल्ले की एक किशोरी को करीब छह माह पहले बहला फुसला कर भगा ले गया था। किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी थी। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि पिंटू मुंबई से आ रहा है। पुलिस ने उसे भंडारी स्टेशन से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
