फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   98 infected, one died in the third wave in five days

कोरोना का कहर: जौनपुर के संक्रमित युवक की बीएचयू में मौत, तीसरी लहर में अब तक मिले 147 संक्रमित

Wed, 12 Jan 2022 07:10 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 12 Jan 2022 07:10 PM IST
सार

युवक की मौत के बाद रैपिड रिस्पांस टीम उसके गांव मंगलवार को गई। युवक के संपर्क में रहने वाले 45 लोगों को चिह्नित किया गया। इन सभी का अब पांच दिन बाद नमूना लिया जाएगा।

विज्ञापन
98 infected, one died in the third wave in five days
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर अब खतरनाक साबित हो रही है। जौनपुर जिले में बीते छह दिन में 147 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि बीएचयू में एक युवक की मौत हो गई है। परिवार के लोगों के मुताबिक, उसकी मौत कोरोना के संक्रमण से हुई है। वहीं, युवक की मौत के बाद रैपिड रिस्पांस टीम उसके गांव मंगलवार को गई।

विज्ञापन


युवक के संपर्क में रहने वाले 45 लोगों को चिह्नित किया गया। इन सभी का अब पांच दिन बाद नमूना लिया जाएगा। शहर में मंगलवार को सर्वाधिक पांच केस सामने आए। इसके अलावा सिरकोनी, बदलापुर, सुजानगंज, केराकत, सुइथाकला, करंजाकला और सिकरारा में एक-एक नये संक्रमित केस सामने आए। वहीं, बक्शा में दो लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


मनवल गांव निवासी सिकंदर (45) पुत्र जैराम की तबियत एक सप्ताह पूर्व खराब हो गई थी। परिजन शाहगंज एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। जहां तबीयत में सुधार न होने पर परिजन जिला चिकित्सालय ले गए। जहां डाक्टरों ने आंत में छेद होने के कारण बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने ऑपरेशन भी कर दिया था और वह स्वस्थ भी हो रहा था। रविवार को वह अपने परिजनों से भी बातचीत कर रहा किया था। लेकिन सोमवार सुबह अचानक उसकी तबीयत पुन: खराब हो गई। डाक्टरों ने उसका कोविड की जांच करवाई तो वह पॉजिटिव पाया है। वहीं, मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम डा. रंजना भारती, डा. राघवेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में गांव में भेज दी गई। टीम गांव में आशा कार्यकर्ता की मदद से 45 घरों का सर्वे किया किया और सिकंदर के संपर्क में आने वाले 27 लोगों की पहचान किया। वहीं, देर शाम वाराणसी में ही दाह संस्कार कर दिया गया।

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला डा. सूर्यकांत यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव होने और मौत की सूचना पर गांव में रैपिड रिस्पांस टीम जाकर मृतक के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान किया एवं 45 घरों का सर्वे कराया गया है। पांच दिन बाद इन सभी लोगों का सैंपल किया जाएगा। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। कंट्रोल रूप को सक्रिय करने को कहा। साथ ही मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 

जिला अस्पताल के तीन डॉक्टर भी संक्रमित

जिला अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट के संक्रमित होने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को एक्स-रे रूप में काम करने वाले सभी लोगों का कोविड जांच कराया गया। साथ ही तीन लोगों के बुखार आने की खबर से दिनभर लोग डर गए थे। वहीं, पूरे दिन 38 लोगों का एक्स-रे भी किया गया है। जबकि 30-40 लोगों को वापस किया गया है।

ऐसे में चर्चा थी कि यदि कोई संक्रमित मिला तो एक्स-रे कराने वाले भी संक्रमित हो सकते हैं। वहीं, जिला अस्पताल में भी बहुत से लोग बिना मास्क के टहलते देखे गए। दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में मंगलवार को डॉ. मनीष यादव तथा सुल्तानपुर जनपद में एक एएनएम के पद पर कार्यरत ग्राम सलामतपुर की निवासी अर्चना यादव पाजिटिव पाई गई हैं।

इसकी खबर लगते ही हड़कंप मच गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. संजय दुबे ने बताया कि कोरोना वायरस पाए गए डा. मनीष यादव एवं एएनएम अर्चना सिंह को होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है। उन्हें दवा की किट भी दिया गया है। उन्हें यह सलाह दिया गया है कि आप किसी भी दशा में लोगों के संपर्क में ना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed