फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   9541 Income Tax Payee was taking benefit of Kisan Samman Nidhi

9541 इनकम टेक्स पेयी ले रहे थे किसान सम्मान निधि का लाभ

Wed, 11 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
9541 Income Tax Payee was taking benefit of Kisan Samman Nidhi
जौनपुर। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ 9541 आयकरदाता ले रहे हैं, जो योजना के तहत अपात्र की श्रेणी में आते हैं। अब इनसे योजना के तहत जारी की गई किश्त की धनराशि वसूल करने का कार्य किया जाएगा। अगर धनराशि जमा नहीं की जाएगी तो संबंधित व्यक्ति आरसी जारी कर 10 प्रतिशत ब्याज सहित धनराशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

किसान आसानी से खेती किसानी का कार्य करे सकें, इसके मद्देनजर सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। इसके तहत साल भी में तीन किस्तों में कुल छह हजार रुपये दिया जाना है। इसका लाभ इस समय कुल सात लाख 56 हजार 451 किसान पा रहे हैं। इसमें से 9541 किसान ऐसे पाए गए जो आयकरदाता हैं। बावजूद इसके योजना का लाभ ले रहे थे। जबकि यह अपात्र की श्रेणी में आते हैं, जिनको भारत सरकार की वेबसाइट ने चिह्नित किया है। इसके अतिरिक्त अन्य कृषक जो भूमिहीन है। वह भी योजना के अंतर्गत अपात्र है, जबकि उन्हें भी योजना का लाभ मिल रहा है। ऐसे किसानों को चिह्नित करके उनको योजना के तहत मिली धनराशि की वसूली का कार्य शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं, जो किसान मृतक हो चुके हैं, उनके खाते बंद न होने के कारण उनके खाते में योजना की धनराशि गया है। ऐसे मृतक किसान का भी ग्रामवार सर्वे का कार्य चल रहा है। इनके भी आश्रित परिवार से संपर्क कर खोते में गई योजना की धनराशि की वसूली की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। ऐसे सभी अपात्र किसान खाते में गई धनराशि को स्वयं वापस कर सकते हैं। ऐसे किसान संबंधित बैंक से यूटीआर नंबर प्राप्त कर उप कृषि निदेशक कार्यालय के ई-मेल आईडी डीडीएजीआरआई डाट जेयू यूपी एट दी रेट जीओवी डाट इन पर संपूर्ण विवरण सहित प्रेषित कर सकते हैं, जिससे पोर्टल पर वसूली की धनराशि अपलोड की जा सके। इसके पश्चात भी यदि अपात्र किसानों ने धनराशि खाते में नहीं जमा की जाती तो उनको आरसी जारी कर 10 प्रतिशत ब्याज सहित धनराशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

अपात्र किसान इस खाते में जमा कर सकते हैं धनराशि
जौनपुर। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे अपात्र किसान इस खाता नंबर पर धनराशि जाम कर सकते हैं, जिसमें बैंक का नाम भारतीय स्टेट बैंक है। खाते का नाम डायरेक्टर एग्रीकल्चर एण्ड फाईनेन्स कन्ट्रोलर यूपी है। खाता संख्या 40279688625 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा का नाम नेशनल बोटेनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनबीआरआई) लखनऊ है। आईएफसी कोड एसबीआईएन0010173 है।
भारत सरकार की वेबसाइट ने पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पा रहे 9541 अपात्र किसानों को चिह्नित हत किया है, जो आयकरदाता हैं। यह किसान योजना के तहत अपात्र की श्रेणी में आते हैं। अपात्र किसान स्वयं योजना की धनराशि दिए गए खाते में जमा कर दें। ऐसा नहीं होने पर संबंधित किसान को आरसी जारीकर 10 प्रतिशत ब्याज के साथ धनराशि की वसूली की जाएगी। - जयप्रकाश, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed