फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   95 dilapidated buildings declared but not being demolished while waiting for the technical inspection report

Jaunpur News: तकनीकी जांच रिपोर्ट के इंतजार में नहीं ध्वस्त किए जा रहे 95 जर्जर घोषित भवन

Fri, 07 Aug 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
95 dilapidated buildings declared but not being demolished while waiting for the technical inspection report
अगहुआ गांव में बरसात में गिरा कच्चा मकान। संवाद - फोटो : 1
जौनपुर। प्रतापगढ़ में बुधवार को जर्जर मकान गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण नहीं की जानकारी लेने के लिए निकली। पता चला कि 95 भवनों का ध्वस्तीकरण इसलिए नहीं हो रहा है कि इन भवनों की तकनीकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। अब जरा सोचिए कि तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के पहले ही यदि कोई बड़ा हादसा हो जाए तो जिम्मेदार कौन होगा। नगर पालिका परिषद ने बीते महीने 95 भवनों का चिह्नीकरण करके भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया था। इनमें से एक भी भवन अभी ध्वस्त नहीं कराए गए हैं। हालांकि, अब नगर पालिका प्रशासन ने इन भवनों का तकनीकी परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही भवनों को खाली कराने या ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। दीवारों में दरार, छज्जों से गिर रहे हैं प्लास्टर : जर्जर भवनों की हालत ये है कि दीवारों में दरार आ गई है। छज्जों से प्लास्टर टूटकर गिर रहे हैं। बारिश से बचने के लिए भी यहां राहगीर खड़े नहीं होते हैं। इन भवनों की नींव और कमजोर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed