फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   916 ineligible have themselves surrendered ration card

916 अपात्रों ने खुद सरेंडर किया है राशन कार्ड

Thu, 19 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
916 ineligible have themselves surrendered ration card
जिले में अपात्र लोग भी राशन का लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोगों को 30 मई तक खुद राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए मौका दिया गया है, जिसके क्रम में अभी तक 916 अपात्र लोग राशन कार्ड सरेंडर कर दिए हैं। उधर जिला पूर्ति विभाग भी अपात्र राशन कार्ड धारकों का चयन करने और उनकी सूची बनाने में जुटा हुआ है, जिससे समय समाप्त होने के बाद वह ऐसे राशन कार्ड धारकों को नोटिस देकर राशन की वसूली कर सके।
विज्ञापन

जिले में आठ लाख आठ हजार 641 राशन कार्ड धारक हैं। इसमें छह लाख 63 हजार 169 पात्र गृहस्थी और एक लाख 25 हजार 472 अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं, जिनको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत प्रति अंत्योदय राशन कार्ड पर 35 किलोग्राम और पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन के साथ ही एक किलो ग्राम तेल, एक किलोग्राम चना व एक किलोग्राम नमक नि:शुल्क दिया जा रहा है। वहीं पीएम कल्याण योजना के तहत प्रति युनिट की दर से पांच किलोग्राम अतिरिक्त नि:शुल्क राशन वितरित किया जा रहा है, लेकिन इसका लाभ लाभ ऐसे भी लोग राशन कार्ड बनवाकर ले रहे हैं, जो योजना के पात्र नहीं है। ऐसे लोगों को राशन कार्ड को स्वयं 30 मई तक सरेंडर करने की छूट दी गई है, लेकिन अभी तक मात्र 916 अपात्रों ने ही राशन कार्ड सरेंडर किया है। उधर विभाग भी ऐसे राशन कार्ड धारकों को चिह्नित करने की तैयारी में जुट गया है, जिससे जिन अपात्रों की ओर से राशन कार्ड सरेंडर नहीं किया गया है। उनको नोटिस भेजकर राशन कार्ड को निरस्त करने और उनके ओर से लिए गए राशन की वसूली की हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed