फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बिजली का तार हटने के बाद, हेलीकाप्टर उतरने की मिली मंजूरी

बिजली का तार हटने के बाद, हेलीकॉप्टर उतरने की मिली मंजूरी

Thu, 09 May 2019 10:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 09 May 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
बिजली का तार हटने के बाद, हेलीकाप्टर उतरने की मिली मंजूरी
सांकेतिक तस्वीर

कांग्रेस की पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी बदलापुर सरोखनपुर गांव के निरीक्षण भवन के बाहर मैदान में गुरुवार को सभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के रैली की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। मंच सजकर तैयार हो चुका है। बिजली का तार हटाकर हेलिकाप्टर उतारने की मंजूरी भी प्रशासन की तरफ से मिल चुकी है। प्रियंका गांधी दो बजे सभा को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का हेलीकाप्टर उतरने में बिजली का तार रोड़ा बन रहा था। जिसके लिए बुधवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने हेलीकाप्टर उतरने की स्वीकृत देर शाम बिजली का तार हटाएं जाने के बाद दें दिया है। उधर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने बताया कि प्रियंका की सुरक्षा के लिए एक आईपीएस समेत तीन अपर पुलिस अधीक्षक, सात सीओ ,15 इंस्पेक्टर, 50 दरोगा, 350 सिपाही के अलावा दो कंपनी पीएसी लगाई गई है। बुधवार को एसपीजी ने गांव में बने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर की लैंडिंग कर हेलीपैड की हकीकत को परखा। दो बजकर बीस मिनट पर लखनऊ से आया हेलीकाप्टर आकाश से हवाई सर्वेक्षण करने के बाद हेलीपैड पर लैंड किया। पांच मिनट रुकने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गया। इस अवसर पर एसपीजी के अधिकारी,एसपी आरए संजय राय, सीओ राजेंद्र कुमार,फायर ब्रिगेड के जवान सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


तीन घरों की रहेगी बत्ती गुल
जौनपुर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के हेलीकाप्टर को लैंड करने के लिए हटाए गए बिजली के तार से तीन घरों की बत्ती गुल रहेगी। यह जानकारी एसडीओ विद्युत रंजीत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि तीन घरों को 10 केबीए का ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली दी गई थी। जिसे हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली का तार हेलीकाप्टर उतरने में रोड़ा बन रहा था। जिसे हटवाने के बाद एसपीजी की रिपोर्ट पर प्रियंका गांधी वाड्रा का हेलीकाप्टर उतरने का परमिशन दे दिया गया।
आरपी मिश्र
उप जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed