फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ेल की प्रतिस्पर्धा को जीवन में भी उतारने की जरुरत

ेल की प्रतिस्पर्धा को जीवन में भी उतारने की जरुरत

Sun, 03 Feb 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
ेल की प्रतिस्पर्धा को जीवन में भी उतारने की जरुरत

विज्ञापन
बक्शा। फिल्म स्टार आदित्य पंचोली ने शनिवार को गौराकला तेजीबाजार में अखिलेश सिंह भुआल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हमें खेल की प्रतिस्पर्धा को जीवन में भी उतारने की जरूरत है। प्रतियोगिता में जीत के साथ हार भी मिलती है। परन्तु जीवन में बहुत कुछ सीख दे जाती है। इस दौरान आदित्य पंचोली ने फिल्मों के डायलॉग सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान दर्जनों पहलवानों ने अपने -अपने दांव पेंच से एक दूसरे को पटखनी दी।

सिंगरामऊ के दरोगा प्रमोद यादव पहलवान ने दिल्ली के मंजीत पहलवान को आसमान दिखाया। महिला पहलवानों में देवरिया की अनामिका पहलवान ने हरिया णा की लाडू पहलवान को चित्त कर दिया। मऊ जनपद की सीमा पहलवान ने बिहार की सोनम पहलवान को पराजित किया। अयोध्या हनुमान गढ़ी से आये रविशंकर दास पहलवान ने राजस्थान के कालाचीता पहलवान को पटखनी दी। इसके अलावा डीएलडब्लू वाराणसी के राजेश व गोरखपुर के अंगद पहलवान, पंजाब के बग्गा पहलवान व दिल्ली के अशोक पहलवान, वाराणसी के रिंकू पहलवान व मिर्जापुर के संजय तथा दिल्ली के करतार सिंह व वाराणसी के संतोष पहलवान के बीच दंगल बराबरी पर रहा। मैच में रेफरी की भूमिका पहलवान राजकुमार पांडेय, गयादीन पांडेय एवं शमशेर सिंह ने निभाई।आयोजक समाजसेवी अखिलेश सिंह भुआल ने फिल्म स्टार आदित्य पंचोली एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह को स्मृति चिन्ह एवं चुनरी भेंट किया। साथ ही आये हुए लोगों के प्रति आभार जताया। इस दौरान पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु , पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, शशि सिंह,महेंद्र कुमार यादव, राजू सिंह, मंगल यादव, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed