{"_id":"5c251d63bdec22570860b260","slug":"91545936227-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी परिस्थितियों में डरें नहीं, धैर्य से करें मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी परिस्थितियों में डरें नहीं, धैर्य से करें मुकाबला
Fri, 28 Dec 2018 12:38 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
सनबीम स्कूल कुल्हनामऊ में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक दिनेशपाल सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे किसी भी परिस्थितियों में डरें नहीं, अपितु धैर्य से उनका मुकाबला करें। इस दौरान, 321 छात्राओं ने फार्म भरकर अपराजिता अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया।
पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को 1090, 181, समेत सुरक्षा से संबंधित टिप्स दिए और छात्राओं को सलाह देते हुए कहा कि उनके साथ होने वाली किसी भी अप्रिय घटना पर वे चुप न रहें बल्कि अपने अभिभावकों को बताएं। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को बताएं। मिस्ड काल, फाल्स काल, किसी के पीछा करने, घूरने, छेडख़ानी अथवा अन्य किसी भी विषम परिस्थिति में घबराएं नहीं। 100 डायल या 1090 डायल करें।
पुलिस तत्काल आपकी सुरक्षा के लिए पहुंचेगी। स्कूल के निदेशक जफराबाद के विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने बुद्धि, विवेक और समय के सामंजस्य पर जोर देते हुए कहा कि तीनों के सहयोग से सभी प्रकार की बाधाओं को पार किया जा सकता है। सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी ने छात्राओं को सुरक्षा के उपाय बताए। महिला थानाध्यक्ष तारावती यादव ने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी। टीएसआई विजय प्रताप सिंह ने सुरक्षित यातायात के बारे में जानकारी दी। मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह, एसओ बक्शा अरविंद यादव, प्रधानाचार्य डा. मोनिका सिंह, पूनम पांडेय, प्रतिमा मिश्र, नीलम सिंह, जागृति श्रीवास्तव, श्रूचि जैन, शेली दास, रोली सिंह, जस्मीन फातिमा आदि मौजूद रहे।