फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   90 more cowsheds will be built in the district

जिले में और बनेंगी 90 गोशालाएं

Mon, 21 Oct 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
90 more cowsheds will be built in the district
19- मछलीशहर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में स्थित स्थाई गोशाला का निरीक्षण करने पंहुचे जिलाधि? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले में 90 गोशालाएं और बनाई जाएंगी। यह गोशाला जिले सभी छह नगर निकायों और 21 ब्लाकों में बनेंगी। हर नगर निकाय में एक और प्रत्येक ब्लाक में चार-चार गोशालाओं की स्थापना की जानी है। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जिले में पहले से 21 गोशाला हैं।
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं से फसलों की क्षति पहुंचा रहे हैं और आए दिन किसान उनको स्कलों में बंद कर देते हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जिले में कुल 21 गोशाला बनाई गई थीं, जिनमें 2079 पशु रखे गए। इसके बावजूद छुट्टा पशुओं की समस्या से किसानों को निजात नही मिल पाई। हर गांव में पशुओं के झुंड फसलों को बरबाद कर रहे हैं। इस समस्या से किसानों को निजात दिलाने के लिए जिले में और 90 गोशालाओं के निर्माण की तैयारी है। एसडीएम को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। छह नगर निकायों में निकाय अपने बजट जबकि 21 ब्लाकों में बनने वाले गोशालाओं का निर्माण मनरेगा से कराया जाएगा। शासन सिर्फ चारे का पैसा पशु पालन विभाग को देगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.वीरेंद्र सिंह ने बताया कि भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

डीएम ने जाना गोशाला का हाल
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने निजामुद्दीनपुर स्थाई गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला 250 पशुओं के लिए बनाई जा रही है। इसकी लागत एक करोड़ बीस लाख रुपये है। गोशाला को अगस्त 2019 तक पूर्ण करना था लेकिन सोलर संयत्र और पानी की पाइप नहीं लगी। डीएम ने गोशाला के रास्ते को दुरुस्त कराने कहाने और जल्द काम पूरा करने कोे कहा। उन्होंने बाजरे का हरा चारा नहीं खिलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed