{"_id":"6180403cff2539586a2012db","slug":"90-685-got-the-benefit-of-pradhan-mantri-matru-vandana-yojana-in-four-years-jaunpur-news-vns6205953122","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल में 90,685 को मिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल में 90,685 को मिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ
विज्ञापन
पहली बार गर्भवती होने पर स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल और पोषण के लिए चार साल में 90685 महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमवीवाई) का लाभ मिल चुका है। इसके तहत पहली बार गर्भवती होने पर महिलाओं को 5,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जा रहे हैं। रामनगर ब्लॉक के दमोदरा गांव की दीक्षा (26) और धमापुर ब्लॉक के कबीरुद्दीनपुर गांव की प्रीति गौड़ (24) का कहना है कि प्रसव से पहले दो किस्तों में मिले 3000 रुपये का अपने खानपान पर किया। प्रसव के बाद तीसरी किस्त के रूप में मिले 2000 रुपये मिले।
सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को पोषण सहायता के रूप में तीन किस्तों में 5,000 रुपये सरकार की तरफ से सीधे उनके पंजीकृत खाते में भेजे जाते हैं। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. सत्य नारायण हरिश्चंद्र ने बताया कि पहली किस्त गर्भावस्था के दौरान पहले 150 दिन के अंदर पंजीकरण कराने के बाद जारी की जाती है। दूसरी किस्त गर्भावस्था के 180 दिन के अंदर जारी की जाती है। दूसरी किस्त में लाभार्थी को 2000 रुपये मिलते हैं। तीसरी किस्त प्रसव के 42 दिन बाद बच्चे को प्रथम चरण के टीकाकरण का कार्य पूर्ण होने पर जारी की जाती है। इसके तहत लाभार्थी को 2000 रुपये दिए जाते हैं। योजना के तहत सुजानगंज में 5,445, मुफ्तीगंज 3,186, डोभी 4,106, बख्शा 4,848, बदलापुर 5,532, बरसठी 4,758 , जलालपुर 3,965, सिकरारा 4,236, सुइथाकला 4,327 को लाभ मिला है। जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (बीसीपीएम) मोहम्मद खुवैद रजा ने बताया कि जनवरी 2017 से 30 अक्टूबर 2021 तक जिले में 90,685 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। योजना के तहत जिले में अब तक करीब 45 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में भेजे जा चुके हैं। प्रदेश में एक करोड़ से अधिक लाभार्थियों को योजना के तहत पंजीकृत किया जा चुका है।