आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में कुल 2,51,868 लोगों के कार्ड बनाए गए हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत जिले में अब तक कुल 9,255 लाभार्थियों का इलाज किया जा चुका है। इनके इलाज पर लगभग कुल 9.50 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे।
कार्यक्रम समन्वयक बद्री विशाल पांडेय, सूचना प्रणाली प्रबंधक हिमांशु शेखर सिंह का कहना है आशा वर्करों के पास पात्र लाभार्थियों की सूची उपलब्ध हैं। सूची से पात्रता की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। योजना के तहत कुल 40 चिकित्सालयों को जोड़ा गया है। इनमें 16 निजी और 24 पब्लिक चिकित्सालय शामिल हैं। इन चिकित्सालयों में ईशा हास्पिटल, पार्थ हास्पिटल, आशीर्वाद हास्पिटल, सिद्धार्थ हास्पिटल, लाइफ लाइन हास्पिटल, लक्ष्मी हास्पिटल, अनीता हास्पिटल शाहगंज, शुभान हास्पिटल मड़ियाहूं, मां तारा हास्पिटल नईगंज, शिवाय न्यूरो हास्पिटल, अरुणोदय सर्जिकल एंट ट्रामा सेंटर, एपेक्स आई हास्पिटल, आला हास्पिटल, त्रिभुवन सिंह मेमोरियल हास्पिटल ,कृष्णा हार्ट केयर, कुवंरदास सेवा आश्रम पचहटिया आदि शामिल हैं। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का 5 लाख तक नि:शुल्क इलाज कराने की सुविधा हैं। उन्होंने बताया कि अन्य जानकारी विभागीय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।