फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   86 people occupied the main place of the city, kind are responsible

शहर के मुख्य स्थान पर 86 लोगों का कब्जा,मेहरबान हैं जिम्मेदार

Sun, 10 Jul 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
86 people occupied the main place of the city, kind are responsible
शासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रवैया अपना रखा है। जनपद में भी इसके खिलाफ जबर्दस्त अभियान चलाया जा रहा है। किंतु 86 अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की मेहरबान इन दिनों चर्चा में है। ये अतिक्रमणकारी शहर के प्रमुख स्थान वाजिदपुर से लेकर नये पुल के पास तक हैं। जिन्हें दो माह पूर्व एक सप्ताह में भूमि को खाली करने की नोटिस दी गई थी। नोटिस जारी होने के बाद अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई थी। लेकिन, दो माह बीत जाने के बाद भी न तो अतिक्रमण हटा न ही संबंधितों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। यही नहीं कल तक इसे लेकर सख्त रुख अपनाने का दावा करने वाले जिम्मेदार अब खामोश पड़ गए हैं
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर के प्रमुख मार्ग वाजिदपुर तिराहे से लेकर जेसीज चौराहा से आगे लक्ष्मी कांप्लेक्स तक मार्ग पर तकरीबन 86 लोगों ने सरकारी खाते की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिनको मई माह के पहले ही पखवारे में नोटिस भेजा गया था। इसमें एक सप्ताह के अंदर भूमि से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करने और साक्ष्य नहीं रहने पर स्वयं अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया गया था। ऐसा नहीं करने पर प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई था। प्रशासन की इस सख्ती के बाद अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया था। लेकिन, पता नहीं क्या हुआ, कल तक इसे लेकर सख्ती दिखाने वाला प्रशासन खुद ही चुप्पी साध लिया। जबकि पिछले काफी दिनों से लोग अभियान चलने का इंतजार भी कर रहे थे, वे इसे लेकर चर्चा भी कर रहे थे कि आखिर इस रुट पर अभियान कब चलेगा। हालांकि कब्जेधारियों में से कइयों ने लोग लोक निर्माण विभाग को त्रुटिपूर्ण बता रहे हैं। वहीं, उस समय जिन्हें नोटिस भेजी गई थी, उसमें होटल, दुकानदार, एजेंसी संचालक, डाक्टर, लैब आदि चलाने वाले लोगों का नाम सूची में शामिल था, जो इस समय धड़ल्ले से कब्जा जमाए हुए हैं, और इधर से गुजरने वाले जिम्मेदार भी इन्हें नजर अंदाज करके चले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed