{"_id":"5cae301ebdec22141f00f765","slug":"81554919454-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक विधानसभा में सखी पोलिंग बूथ हुआ चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक विधानसभा में सखी पोलिंग बूथ हुआ चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए प्रत्येक विधानसभा में एक-एक सखी बूथ बनाया जाएगा। इन बूथों पर सुरक्षाकर्मी से लेकर पीठासीन अधिकारी तक सब महिलाएं होंगी। जिले के सभी नौ विधानसभाओं में एक-एक सखी पोलिंग बूथों का चयन कर लिया गया है।
महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के मकसद से हर विधानसभा क्षेत्र में सखी बूथ बनाए जा रहे हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले इन सखी पोलिंग बूथों पर मतदान कराने से लेकर सुरक्षा आदि की जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों की होगी। उनको ऐसे स्थानों पर बनाया जा रहा है, जहां महिला वोटरों की संख्या अधिक है। सभी एसडीएम ने ऐसे बूथों का चयन कर रिपोर्ट सौंप दी है। केराकत में बूथ नंबर 172 शिवमूर्ति बालिका इंटर कालेज केराकत, बदलापुर विधानसभा में बूथ नंबर 129 सरोखनपुर श्री कृष्ण नगर जूनियर हाई स्कूल, शाहगंज विधानसभा में बूथ नंबर 232 प्राथमिक पाठशाला उत्तर भाग, जौनपुर विधानसभा में बूथ नंबर 349 जिला शिक्षण एंव प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर,मल्हनी विधानसभा में बूथ नंबर 334 बेसिक पा्रथमिक पाठशाला सीहीपुर,मुगराबादशाहपुर विधानसभा में बूथ नंबर 283 प्राथमिक पाठशाला सराय डिंगुर, मछलीशहर विधानसभा में बूथ नंबर 17 प्राथमिक पाठशाला बसिरहा, मडिय़ाहूं विधानसभा में बूथ नंबर 57 प्राथमिक पाठशाला सरायकालीदास और जफराबाद विधानसभा में बूथ नंबर 122 राजकीय बालिका इंटर कालेज दाउदपुर को सखी पोलिंग बूथ बनाया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में एक -एक सखी पोलिंग बूथ बनाया जा रहा है। उसका चयन कर लिया गया है।