फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   श्रमजीवी विस्फोट कांड में मेडिकल जांच कर डॉक्टरों ने दिया बयान

श्रमजीवी विस्फोट कांड में मेडिकल जांच कर डॉक्टरों ने दिया बयान

Sat, 16 Mar 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
श्रमजीवी विस्फोट कांड में मेडिकल जांच कर डॉक्टरों ने दिया बयान
जौनपुर। श्रमजीवी विस्फोट कांड के आतंकी आलमगीर उर्फ रोनी की उम्र के संबंध में इलाहाबाद से आए डॉक्टर महातिम सिंह व डॉ. समीर श्रीवास्तव ने किशोर न्याय बोर्ड के मजिस्ट्रेट के समक्ष गवाही दर्ज कराई। बताया कि सीएमओ कार्यालय इलाहाबाद में कोर्ट के आदेश पर आरोपी का मेडिकल परीक्षण किया गया। रिपोर्ट के अनुसार रोनी की उम्र 35 वर्ष से अधिक है। उसका चिकित्सीय परीक्षण करने के किशोर न्याय बोर्ड के मजिस्ट्रेट के आदेश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी इलाहाबाद को दिया था। लोअर कोर्ट से मृत्यु दंड की सजा पाए बांग्लादेशी आतंकवादी रोनी के मामले में न्यायमित्र रहे अधिवक्ता श्याम शंकर तिवारी का कहना है कि वह रोनी की मां को कुछ दस्तावेजों के साथ कोर्ट में हाजिर करने की अनुमति लेंगे जिससे साबित हो सके कि विस्फोट कांड के समय रोनी अवयस्क था। रोनी ने हाईकोर्ट में अपील में स्वयं को घटना के समय अवयस्क होने का आधार दिया। हाईकोर्ट ने किशोर न्याय बोर्ड को आदेश दिया कि एक माह के भीतर आरोपी की अवयस्कता के संबंध में जांच कर रिपोर्ट भेजें। हाईकोर्ट के आदेश किशोर न्याय बोर्ड के मजिस्ट्रेट ने पत्रावली अविलंब तलब किया है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ने 30 जुलाई 2016 को बांग्लादेशी आतंकवादी रोनी को ट्रेन में बम रखने का आरोपी पाते हुए मृत्युदंड व जुर्माने की सजा सुनाया था। ओबैदुर्हमान को भी कोर्ट द्वारा मृत्यु दंड से दंडित किया गया था जिसकी अपील हाईकोर्ट में लंबित है। श्रमजीवी ट्रेन में बम रखने के आरोपी हिलाल तथा विस्फोट कांड में सहयोग के आरोपी नफीकुल विश्वास की पत्रावली बहस में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed