फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मांगों को लेकर महिला हेल्थ वर्कर एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

मांगों को लेकर महिला हेल्थ वर्कर एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

Tue, 08 Jan 2019 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर महिला हेल्थ वर्कर एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन
जौनपुर। वेतन समय से दिए जाने और वैक्सिन कार्य स्थल तक पहुंचाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर हेल्थ वर्कर एसोसिएशन महिला कार्यकर्ताओं ने टीबी अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। संगठन की अध्यक्ष रुक्मिणी राय और महामंत्री शिप्रा यादव के नेतृत्व में विभाग की लापरवाही और तानाशाही के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे वेतन का भुगतान समय से नहीं किया जाता। वैक्सिन कार्य स्थल तक नहीं पहुंचाया जाता, एरियर का भुगतान करने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। कुछ वर्कर का वेतन रोका गया है। उसका भुगतान किया जाए। अधिकारी और कर्मचारी हमारे साथ दुर्व्यवहार करते हैं। वर्कलोड अधिक होने के कारण कार्य करने में दिक्कत आ रही है। वर्कलोड कम किया जाए। इसी को लेकर सोमवार को जिले भर के महिला वर्करों ने टीबी अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। शिप्रा यादव ने कहा कि सीएमओ को पहले भी ज्ञापन दिया गया था लेकिन किसी समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस मौके पर नीलम यादव, मंजू सिंह, अनीता, रमेश, शीलता प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed