फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सीएचसी पर तैनात दो चिकित्सक तीन माह से नदारद

सीएचसी पर तैनात दो चिकित्सक तीन माह से नदारद

Tue, 08 Jan 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी पर तैनात दो चिकित्सक तीन माह से नदारद

विज्ञापन
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सीएचसी पर डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या पर्याप्त नहीं है। जिससे रोगियों को इलाज कराने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। कागज में सीएचसी पर तीन डॉक्टरों की तैनाती दिखाई गई है। उसमें दो डाक्टर पीके सिंह व नीरज सिन्हा तीन माह से गायब चल रहे हैं। एक ही डाक्टर डा. संजय राय के बल पर तीस बेड वाला सीएचसी चल रहा है। कार्यरत इसी एक डॉक्टर को इमरजेंसी, मेडिकल बनाना तथा रोगियों को देखना पड़ रहा है। जिसके चलते मरीजों को इंतजारी में समय बिताना पड़ रहा है। बिना इलाज कराए उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। संसाधनों तथा आधुनिक उपकरणों की कमी रोगियों को लिए जान लेवा साबित हो रहा है। आक्सीजन, एक्स रे मशीन, जांच की मशीन आदि उपकरणों की यहां पर कमी है। जिला चिकित्सा प्रशासन यहां पर डाक्टरों की व्यवस्था करने के बजाय पीएचसी मुंगराबादशाहपुर के प्रभारी आरपी सिंह को यहां पर कार्यवाहक प्रभारी बनाकर खानापूर्ति कर दिया। महिलाओं के लिए पीएचसी व सीएचसी पर महिला डॉक्टर नहीं है। सीएमओ डा. रामजी पाण्डेय ने बताया कि डाक्टर ड्यूटी पर न आने की बात मेरे संज्ञान में है। उसकी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed