{"_id":"5cb37477bdec221468053473","slug":"71555264631-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 64 केंद्रों पर आज होगी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 64 केंद्रों पर आज होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। बीएड संयु्क्त प्रवेश परीक्षा 15 अप्रैल को जिले के 64 केंद्रों पर कराई जाएगी। दो पाली में होने वाली परीक्षा में 32069 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दो से पांच बजे तक होगी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल परीक्षा के नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
परीक्षा शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) सुनील कुमार वर्मा को गोमती नदी के दक्षिणी भाग और डीडीसी बच्चेलाल मौर्या को गोमती नदी के उत्तरी भाग में स्थित परीक्षा केन्द्रों पर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किए गए हैं। डीएम ने निर्देश है कि परीक्षा केन्द्र के 500 मीटर के दायरे में समस्त स्टेशनरी, फोटो कापी की दुकान तथा साइबर कैफे बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थी परीक्षा प्रारम्भ होने से आधे घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचेंगे। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है कि परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के लिए केवल एक ही गेट खुला रखें। जिसे परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात बंद कर दें। कोई भी परीक्षार्थी प्रवेश पत्र तथा एक परिचय पत्र के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का अन्य पेपर, मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रानिक वस्तु लेकर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करेगा।