{"_id":"5f3c0ec28ebc3eabe82cde5e","slug":"70-new-corona-patients-found-32-recovered-jaunpur-news-vns542111840","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 70 नए मरीज मिले, 32 स्वस्थ हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 70 नए मरीज मिले, 32 स्वस्थ हुए
विज्ञापन
सद्भावाना पुल मोड़ पर कोरोना जांच के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते नखास मोहल्ले के लोग।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में बरकरार है। मंगलवार को फिर 70 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 32 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। नए मरीजों में ज्यादातर शहरी क्षेत्र के हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 3164 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 545 हैं। अब तक 41 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।
कोरोना मरीजों की पहचान के लिए अभियान चलाकर जांच की जा रही है। मंगलवार को चार मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीम ने जाकर सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार और सांस की बीमारी से ग्रसित लोगों की जांच की। नगर मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र, एसडीएम सदर नितिश कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर मंगलेश दुबे और अनुराग की अगुवाई वाली इन टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 319 लोगों का सैंपल लेकर जांच किया। इसमें दस पॉजिटिव मिले हैं। इसके पूर्व सोमवार को 500 लोगों की जांच में 11 पॉजिटिव पाए गए थे। जिला अस्पताल के कोविड सैंपल कलेक्शन सेंटर में भी लोगों ने पहुंचकर जांच कराई। जफराबाद नगर पंचायत में प्राथमिक विद्यालय पर नेहरुनगर सीएचसी की टीम ने शिविर लगाकर सैंपल लिए। डॉ. बैजा के नेतृत्व वाली टीम ने कुल 23 सैंपल एकत्र किए। नाथूपुर गांव में भी 11 लोगों के सैंपल लिए गए। डॉ. बैजा ने बताया कि पूर्व में पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए हैं। इस लैब भेजा जाएगा। उधर, बक्शा ब्लाक के दिलशादपुर तेजीबाजार में स्वास्थ्य टीम ने 37 लोगों के सैंपल एकत्रित किए। डॉ. जनार्दन यादव ने बताया कि नौ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। अन्य सैंपल को लैब में भेजा जाएगा। टीम में डॉ. दिनेश, प्रदीप चौधरी, अमित निगम, राजेंद्र प्रसाद, ज्योति शामिल रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले में अभियान चलाकर 1456 सैंपल एकत्रित किए गए हैं। इसे मिलाकर अब तक 64848 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 59449 की रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में लिए गए 1586 सैंपल के रिजल्ट भी आए। इसमें 70 पॉजिटिव हैं। तीन सैंपल खराब होने से संबंधित लोगों की दोबारा जांच की जाएगी।
आईएमए ने दिए 70 बेड
जौनपुर। कोरोना की जंग में प्रशासन के साथ खड़ी आईएमए की टीम ने मरीजों के लिए 70 बेड प्रदान किए हैं। यह बेड विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में उपयोग किया जाएगा। आईएएम के अध्यक्ष डॉ. एनके सिंह ने बताया कि मरीजों के उपचार में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए आईएमए प्रयासरत है। सभी चिकित्सकों से परामर्श के बाद दो सौ बेड देने का फैसला लिया गया है। फिलहाल 70 बेड प्रशासन को उपलब्ध कराए गए हैं। जरुरत के अनुसार आगे भी बेड मुहैया कराए जाएंगे।