फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   7 years old girl raped by her 15 years old cousin in jaunpur

Jaunpur: घर में अकेली 7 वर्षीय बच्ची से 15 साल के चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Fri, 07 Apr 2023 01:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Apr 2023 01:49 PM IST
सार

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी किशोर फरार है। 

विज्ञापन
7 years old girl raped by her 15 years old cousin in jaunpur
जौनपुर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। घर में अकेली सात वर्षीय बच्ची से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया है। घटना के बाद से 15 साल का किशोर फरार है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार शाम की है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गगांव निवासी दो सगे भाइयों का परिवार एक ही जगह रहता है। गुरुवार शाम गेहूं की कटाई के लिए बड़े भाई का परिवार खेत गया था। घर में सात साल की बच्ची अकेली थी। आरोप है कि छोटे भाई का 15 वर्षीय पुत्र घर में आया। बच्ची को अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

बच्ची ने मचाया शोर तो भागा आरोपी

बच्ची खून से लथपथ और दर्द की हालत में शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर जब तक आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचते तबतक आरोपी किशोर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की तेरहवीं आज, समर सिंह की गिरफ्तारी पर मां बोलीं- सजा दिलाने तक लड़ेंगे लड़ाई

सूचना के बाद बच्ची के परिजन खेत से भागकर घर आए। बच्ची की हालत देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। आननफानन बालिका को एक चिकित्सक के पास ले जाया गया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई।

थाना प्रभारी जलालपुर रमेश यादव ने बालिका को जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed