फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   69 people enrolled for the vacant 40 of the panchayat

पंचायत के रिक्त 40 के लिए 69 लोगों ने किया नामांकन

Thu, 21 Jul 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
69 people enrolled for the vacant 40 of the panchayat
त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त कुल 40 पदों के लिए बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। इस दौरान कुल 69 लोगों ने नामांकन दाखिल किया, जिसमें ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य के रिक्त पांच-पांच पद के लिए 28-28 लोगों ने नामांकन किया, जबकि सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त 30 पदों के लिए महज 13 लोगों ने ही नामांकन किया। ऐसे में कई पद फिर से रिक्त हो गए।
विज्ञापन

नामांकन पत्र ब्लाक मुख्यालय पर सुबह दस से शाम चार बजे तक जमा किए गए। रामनगर: भटवार ग्राम सभा में प्रधान पद के लिए हो पांच लोगों ने नामांकन किया है, वही ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सेवनडीह में 1, कुम्भापुर में 2 व रसूलहा में 4 लोगों ने नामांकन किया। बक्शा: पुराहेमु गांव के प्रधान पद के सात उम्मीदवारों ने नामांकन किया। मछलीशहर: चौकी खुर्द ग्राम प्रधान के रिक्त एक पद हेतु दो लोगों ने तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के रिक्त सात पदों के लिए छह लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। मडि़याहूं: ग्राम पंचायत उगापुर वार्ड नंबर 6 से कृष्णकांत मौर्य ने ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन किया। खेतासराय: शाहगंज ब्लाक के अतरौरा ग्राम पंचायत में एक सदस्य पद रिक्त था। जिसके लिए बुधवार को मात्र एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया। महराजगंज: ब्लाक के रिक्त तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य के उप चुनाव के लिए बुधवार शाम चार बजे तक 9 प्रत्याशियो ने अपना नामांकन किया धर्मापुर: ब्लॉक क्षेत्र के सरेमू व किरतापुर ग्राम पंचायत मे ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव पद के लिए एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। वहीं, अधिसूचना मुताबिक 21 जुलाई को सुबह दस बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। जांच की प्रक्रिया के अगले दिन यानी 22 जुलाई को नामांकन पत्रों की वापसी दोपहर तीन बजे से पूर्व किया जा सकेगा। दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। मतदान चार अगस्त को सुबह सात बजे शाम पांच बजे तक निर्धारित है। वोटों की गिनती पांच अगस्त को सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed