फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   66 found corona infected including employees of electricity department

बिजली विभाग के कर्मचारी समेत 66 मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 15 Jan 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
66 found corona infected including employees of electricity department
जौनपुर। जिले में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ रही है। शुक्रवार को बिजली विभाग के कर्मचारी समेत 66 नए केस मिले। जारी रिपोर्ट में 25 लोग ऐसे हैं जिन्होंने जनपदों में अपनी जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट वहां से आई है। इसमें से कुछ लोग गोरखपुर, आजमगढ, नोयडा और लखनऊ में हैं। जिले का निवासी होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने उनकी रिपोर्ट यहां भेज दी है। शुक्रवार को बदलापुर, धर्मापुर, रामपुर में पांच-पांच कोरोना संक्रमित मिले। मडि़याहूं, जलालपुर, केराकत, सिरकोनी में 4-4 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। मछलीशहर में 8, रामनगर, खुटहन और डोभी में दो-दो, बक्शा, मुंगराबादशाहपुर, मुफ्तीगंज और शाहगंज में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. जियाउल हक ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कुल 66 नए केस मिले हैं। जिसमें से 25 लोग ऐसे हैं जो दूसरे जिलों में रहते हैं। जांच के बाद उनकी रिपोर्ट जिले में आई है। इनसे बात करने पर पचा चला की यह दूसरे जिले में रहते हैं। वहीं जांच कराया था। उनकी रिपोर्ट उनके पते पर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि संक्रमण बढने के साथ जांच का दायरा भी बढा दिया गया है। सैंपलिंग अधिक कराई जा रही है। अभी तक जो लोग संक्रमित मिले हैं वह होम आइसोलेशन में ही इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed