{"_id":"5cd46db1bdec22074d53b3d8","slug":"61557425585-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे जाम से हलाकान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे जाम से हलाकान रहे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। गुरुवार को मुंगराबादशाहपुर कस्बा फिर जाम से कराह उठा। रेलवे फाटक बंद होने के बाद लगे जाम से यात्री पांच घंटे तक हलाकान रहे। मुंबई और अन्य स्थानों के लिए यात्री प्रयागराज स्टेशन समय से नहीं पहुंच पाए। कई लोगों की ट्रेन छूट गई।
गुरूवार को सुबह से लगा जाम शाम तक चलता रहा। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर करीब पांच किलोमीटर तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। चुनाव ड्यूटी के लिए जौनपुर जा रहे पुलिस बल के जवान भी जाम में फंसे रहे। सुरक्षा बल के जवान जाम हटाने की जेद्दोजहद में जुटे रहे। लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। मुगरडीह से पुरऊपुर पांच किलो मीटर तक तक भीषण जाम लगा रहा। यात्री गर्मी और प्यास से बेहाल रहे बच्चों को अत्यधिक परेशानी उठानी पड़ी। कई घंटो तक वाहनों के पहिए रेंगते रहे। चौराहे पर तैनात पुलिस बेबस नजर आई। जाम हटाने की सारी कवायद बेकार साबित हुईं। वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड पर दर्जन भर से अधिक ट्रेनों का आवागमन रहता है। जिसके कारण दिन भर में रेलवे फाटक दर्जनों बार बंद होते है। ऐसे में जाम विकराल रूप धारण कर लेता है। शादी विवाह का मौसम होने के कारण की वजह से ट्रैफिक लोड जरूर बढ़ा है। जौनपुर और बदलापुर में चुनावी सभाओं के कारण आज वाहनों की आवाजाही रही लेकिन जाम ने वाहनों का पहिया आगे नहीं बढ़ सका।