फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जौनपुर से 20, मछलीशहर से 15 उम्मीदवार आजमाएंगें अपना भाग्य

जौनपुर से 20, मछलीशहर से 15 उम्मीदवार आजमाएंगें अपना भाग्य

Sat, 27 Apr 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर से 20, मछलीशहर से 15 उम्मीदवार आजमाएंगें अपना भाग्य

विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को सुबह से प्रत्याशियों की आवाजाही के बीच सबकी निगाह टिकी रही। हर कोई जानना चाहता था कि आखिर कौन पर्चा वापस करेगा। अंदरूनी राजनीतिक जोड़तोड़ के तहत कयासबाजी भी चलती रही। मगर दो बजे न तो जौनपुर संसदीय क्षेत्र से किसी ने पर्चा वापस किया और न ही मछलीशहर से। जौनपुर में 20 प्रत्याशी मैदान में हैं और मछलीशहर में 15 उम्मीदवार। शाम तक चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया।
कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को सुबह से ही गहमागहमी रही। दोपहर में प्रत्याशियों की आवाजाही शुरू हुई। उसके बाद हर कोई पूछता रहा कि आखिर किसने पर्चा वापस लिया। कोई प्रत्याशी आता तो उसके बारे में तुरंत लोग जानकारी लेने लगते थे। सुबह 10 बजे से दो बजे तक नाम वापसी का समय था। जिलाधिकारी न्यायालय में जौनपुर और अपर जिलाधिकारी न्यायालय में मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम वापस होने थे। अफसर इंतजार में बैठे रहे लेकिन दो बजे तक कई उम्मीदवार आए लेकिन किसी ने नाम वापस नहीं लिया। सबक चुनाव चिह्न पता करने के लिए आ रहे थे। पंजीकृत दलों को छोड़कर अन्य उम्मीदवारों का प्रचार चुनाव चिह्न के बगैर गति ही नहीं पकड़ पा रहा था। लिहाजा वे चुनाव निशान जानने के लिए बेकरार थे। नाम वापसी का समय बीतने के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन शुरू हुआ और शाम छह बजे तक सबको चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया।
विज्ञापन



कोई ‘लूडो’ खेलेगा, कोई ‘टार्च’ दिखाएगा
जौनपुर। पंजीकृत राजनीतिक दलों के अलावा अन्य उम्मीदवारों का प्रचार चुनाव चिह्न के बगैर गति नहीं पकड़ पा रहा था। नाम वापसी के बाद जौनपुर संसदीय क्षेत्र के सभी 20 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। बसपा, भाजपा, कांग्रेस, सुभासपा को छोड़कर अन्य दलों को उनके दिए गए विकल्प में से चिह्न आवंटित किया गया। किसी को लूडो मिला तो किसी को टार्च, किसी को केतली तो किसी को कप प्लेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण प्रताप सिंह को कमल का फूल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी देवव्रत मिश्रा को हाथ का पंजा, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्याम सिंह यादव को हाथी, मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी अजय कुमार शर्मा को ऑटो रिक्शा, हम सबकी पार्टी के प्रत्याशी अनिल को डबल रोटी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार खरवार को बैटरी टार्च, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी बृजेश कुमार को छड़ी, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के प्रत्याशी नवीन को गैस सिलेंडर, राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के प्रत्याशी मोतीउद्दीन को केतली, राष्ट्रीय समाज पक्ष के प्रत्याशी राजेश कुमार को कप और प्लेट, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के प्रत्याशी रुकमणी देवी को ट्रैक्टर चलाता किसान, अंडमान एंड निकोबार जनता पार्टी के प्रत्याशी विनोद कुमार को कॉच का गिलास, नेशनलिस्ट जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी विशोक को ड्रिल मशीन, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी संगीता देवी को चाबी, राष्ट्रीय जन गौरव पार्टी के प्रत्याशी सुनील कुमार को शतरंज बोर्ड, भारत प्रभात पार्टी के प्रत्याशी श्यामलाल को लूडो, हिंदुस्तान निर्माण दल के प्रत्याशी शेषमणि मौर्य को पानी का टैंक, निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार को बोतल, निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार पांडेय को रोड रोलर, निर्दलीय प्रत्याशी माधवेंद्र पुष्कर सिंह को बिस्कुट चुनाव चिन्ह आवंटन किया गया।

पासवान गन्ना किसान, गरीब को मिली डोली
जौनपुर। मछलीशहर संसदीय क्षेत्र में बसपा, भाजपा के अलावा अन्य प्रत्याशियों को उनके विकल्प के आधार पर चुनाव चिह्न दिया गया। कांग्रेस के साथ समझौते में लड़ रही जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी डा. अमरनाथ पासवान ने डोली की मांग की थी उन्हें गन्ना किसान मिला जबकि महामुक्ति दल के प्रत्याशी गरीब को डोली मिल गई।

मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बीपी सरोज को कमल, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी त्रिभुवन राम को हाथी, जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी डा. अमरनाथ पासवान को गन्ना किसान, महा मुक्ति दल के प्रत्याशी गरीब को डोली, राष्ट्रीय समाज पक्ष के प्रत्याशी चंचल कुमार को कप और प्लेट, भारतीय मानव समाज पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र को आदमी युवा पाल युक्त नौका, पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी दशरथ को अंगूठी, काशीराम बहुजन दल के प्रत्याशी दीपचंद राम को करनी, भारत प्रभात पार्टी के प्रत्याशी नंदलाल को लूडो, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी बृजेश कुमार को सिलाई की मशीन, सजग समाज पार्टी के प्रत्याशी राजकेशर को लैपटॉप, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी राजनाथ को छड़ी, मौलिक अधिकार पार्टी के राम नरेश को ऑटो रिक्शा, निर्दलीय प्रत्याशी गंगाराम को हैलीकॉप्टर तथा निर्दलीय प्रत्याशी दीप कुमार को नारियल फार्म का चुनाव चिन्ह आवंटन किया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed