फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी पर बसपा ने लगाया दांव

रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी पर बसपा ने लगाया दांव

Sun, 14 Apr 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी पर बसपा ने लगाया दांव
जौनपुर। बसपा-सपा गठबंधन ने मड़ियाहूं के रानीपट्टी निवासी रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी श्याम सिंह यादव पर दांव लगाया है। लोकसभा जौनपुर 73 से श्याम सिंह यादव बसपा के प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन

श्याम सिंह यादव को प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलें कई दिनों से लगाई जा रही थी। उनके समर्थकों का कहना था कि बसपा से टिकट की औपचारिकता पूरी हो चुकी है और किसी भी क्षण घोषणा हो सकती है। सोशल मीडिया पर उनको प्रत्याशी बनाने की खबर कई दिनों से वायरल थी। इंटर तक की पढ़ाई टीडी इंटर कालेज जौनपुर से करने वाले श्याम सिंह यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमएसएसी और एलएलबी की। वर्ष 1982 में वे पीसीएस अफसर बने। वे प्रदेश के विभिन्न जनपदो में एसडीएम, सिटी मजिस्टेट , एडीएम और नगर आयुक्त पद पर तैनात रहे। वह फिल्म बोर्ड के सदस्य थे और राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग में बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने राइफल क्लब गठित कर शूटिंग रेंज अपने गांव में बनाकर लोगों को सुविधाएं मुहैया कराई। राइफल शूटिंग में देश का नाम दुनिया में रौशन किया। श्याम सिंह यादव ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में अपना प्रतिनिधित्व किया है। श्याम सिंह के पिता उमाशंकर यादव किसान थे। चाचा दयाशंकर यादव राजनीति से जुड़ हैं और 40 वर्षों तक मड़ियाहूं के ब्लाक प्रमुख रहे। चचेरे भाई विरेंद्र यादव एडवोकेट सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। सपा और बसपा में श्याम सिंह यादव की अच्छी पैठ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed