फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मतदान के बगैर नहीं होगा मजबूत लोकतत्र का निर्माण

मतदान के बगैर नहीं होगा मजबूत लोकतत्र का निर्माण

Sat, 13 Apr 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
मतदान के बगैर नहीं होगा मजबूत लोकतत्र का निर्माण

विज्ञापन
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में शुक्रवार को बैंक के अधिकारियो के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बैंक अधिकारी अपने ग्राहक, मित्र सगे संबंधियो को मतदान का महत्व समझाते हुए प्रेरित करे कि वे 12 मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। उन्होने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने में बैंकर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। उसी के तहत आज के कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है की जो भी व्यक्ति उनके बैंक में आ रहे हैं उन्हें मतदान करने के लिए जागरूक करें। मतदान एक पवित्र काम है। उन्होंने कहा कि जो लोग बैंक में आ रहे है उनकी पासबुक पर मुहर लगाकर या पासबुक पर प्रिन्ट कराये कि 12 मई को अपना मत जरुर करें। बैंकों में मतदाता जागरुकता बैनर भी लगाएं जाएं। उन्होंने जनपद वासियों से भी अपील किया की 12 मई को सारे काम छोड के पहले मतदान करें फिर कोई काम करें। जब तक प्रत्येक व्यक्ति मतदान नहीं करेगा मजबूत लोकतत्र का निर्माण नहीं हो पायेगा। इस अवसर पर शाखा प्रबन्धक ग्रामीण बैंक अनिल कुमार उपाध्याय ने मतदान जागरुकता पर स्वरचित कविता कार्ड पर प्रिंट कराकर जिलाधिकारी को भेंट किया और कहा कि वे अपने क्षेत्रों में भी यह कार्ड प्रिंट कराकर वितरित करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी आरडी यादव, स्वीप को-आर्डिनेटर सै.मो. मुस्तफा, रमेश यादव, डिप्टी पीडी आत्मा रमेश चन्द्र यादव, एलडीएम उदयनारायण, संदीप यादव, केशवराज आदि बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed